NEET UG स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री बस सेवा, कंडक्टर चेक करेंगे एडमिट कार्ड

NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दिल्ली सरकार ने परीक्षा वाले दिन छात्रों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है. अब 21 जून 2026 को होने वाली NEET UG परीक्षा के दिन छात्र दिल्ली परिवहन निगम यानी DTC की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे.

NEET UG 2026: दिल्ली सरकार का कहना है कि कोई भी छात्र परीक्षा वाले दिन आने-जाने की परेशानी की वजह से तनाव में न रहे. इसी को ध्यान में रखते हुए यह खास सुविधा शुरू की गई है. दिल्ली सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि छात्रों को मुफ्त बस सेवा का फायदा उठाने के लिए सिर्फ अपना वैध NEET UG एडमिट कार्ड दिखाना होगा. बस में मौजूद कंडक्टर एडमिट कार्ड चेक करने के बाद छात्रों को बिना टिकट यात्रा करने देंगे.

NEET UG 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने दी जानकारी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को दिल्ली सरकार की तरफ से डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. इस सुविधा का लाभ लेने के लिए छात्रों को बस में सिर्फ अपना वैध NEET एडमिट कार्ड दिखाना होगा.

उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इतने महत्वपूर्ण दिन पर किसी भी छात्र को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी NEET अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन उन्हें सफलता तक जरूर पहुंचाएगी.

नीट यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. ऐसे में परीक्षा वाले दिन ट्रैफिक और यात्रा की परेशानी छात्रों का तनाव और बढ़ा देती है. दिल्ली सरकार का मानना है कि छात्रों को परीक्षा के दिन सिर्फ अपने एग्जाम पर ध्यान देना चाहिए. यात्रा की चिंता से उन्हें दूर रखने के लिए यह फ्री बस सुविधा शुरू की गई है.

यह भी पढ़ें: NEET UG पेपर लीक मामले में सरकार का पक्ष, पीएम मोदी खुद करेंगे निगरानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >