NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 के कैंडिडेट्स के लिए एक बहुत ही इम्पोर्टेन्ट अपडेट है.नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 एग्जाम फीस वापसी यानी फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स सबमिट करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है.जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक रिफंड के लिए अपने बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट नहीं की है उनके पास अब 22 June 2026 रात 11:50 तक का समय है.
NTA के मुताबिक अब तक करीब 13 लाख कैंडिडेट्स अपने बैंक डिटेल्स को सक्सेसफुली अपडेट कर चुके हैं.लेकिन जो स्टूडेंट्स अभी भी छूट गए हैं उन्हें सलाह दी गई है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द इस प्रोसेस को पूरा कर लें.
NEET UG 2026: Fee Refund के लिए कैसे करें अप्लाई
कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी डिटेल्स सबमिट कर सकते हैं:-
- सबसे पहले NEET (UG)-2026 के ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉगिन करें.
- होमपेज पर दिख रहे रिफंड लिंक पर क्लिक करें
- अपने Bank Account की डिटेल्स (जैसे अकाउंट नंबर, IFSC कोड) बहुत ध्यान से भरें.
- कैंसिल चेक अपलोड करें: यह ऑप्शनल है लेकिन NTA ने रेकमेंड किया है कि अगर आपके पास है तो इसे जरूर अपलोड करें ताकि कोई गड़बड़ी न हो.
NTA ने साफ तौर पर कहा है कि एक बार डिटेल्स सबमिट होने के बाद उसमें कोई भी चेंज या सुधार करने का मौका नहीं मिलेगा. इसलिए सबमिट बटन दबाने से पहले सब कुछ अच्छे से री-चेक कर लें.आखिरी समय पर वेबसाइट पर लोड बढ़ने से टेक्निकल इश्यू आ सकते हैं इसलिए 22 June रात 11:50 से पहले अपना काम निपटा लें.
यह भी पढ़ें: 31 मई की CUET UG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
