NEET UG 2026 री-एग्जाम का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों को बता दें कि जल्द ही सिटी स्लिप जारी की जा सकती है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG 2026 की एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकती है. आइए, जानते हैं इसे कैसे डाउनलोड कर सकेंगे.
सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से कैंडिडेट्स को यह जानकारी मिलेगी कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी. हालांकि, यह एडमिट कार्ड नहीं होगा. परीक्षा केंद्र का पूरा पता कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ही पता चलेगा.
कब जारी होगी NEET UG Re Exam सिटी स्लिप?
NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी किए जा सकते हैं, जबकि परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली है. परीक्षा से 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं. ऐसे में उम्मीद है कि जल्द-से-जल्द सिटी स्लिप जारी कर दी जाएगी.
सिटी इंटिमेशन स्लिप में क्या होगा?
- कैंडिडेट का नाम
- आवेदन संख्या
- परीक्षा शहर और राज्य
- परीक्षा की डेट
- परीक्षा माध्यम (Language)
- अन्य जरूरी जानकारी
कैसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप?
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
- NEET UG 2026 City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें.
- आवेदन संख्या और अन्य लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
- सबमिट करते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- फ्यूचर के लिए इसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें, क्योंकि सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की सूचना कभी भी जारी की जा सकती है.
यह भी पढ़ें- JoSAA काउंसलिंग क्या है? IIT-NIT में एडमिशन के लिए ऐसे करें अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस
