NEET UG 2025: नीट यूजी के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, जल्द से जल्द कर लें अप्लाई

NEET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 मार्च को रात 11:50 बजे समाप्त हो जाएगी. एजेंसी ने छात्रों को सलाह दी है कि अंतिम क्षण की परेशानियों से बचने के लिए वे जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा करें.

NEET UG 2025 Registration Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 मार्च 2025 को रात 11:50 बजे समाप्त हो जाएगी. ऐसे में अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो देरी न करें और तुरंत आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म भरें.

लास्ट मिनट आवेदन से बचें

हाल ही में NTA ने NEET UG 2025 से संबंधित एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है, जिसमें छात्रों को यह सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. अंतिम समय में सर्वर पर अधिक लोड बढ़ने या तकनीकी दिक्कतों की संभावना बनी रहती है, जिससे रजिस्ट्रेशन करने में समस्या आ सकती है और आप चूंक भी सकते हैं.

Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले

NEET UG 2025 के लिए कैसे करें आवेदन ?

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं – neet.nta.nic.in
  2. अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो ‘New Registration’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
  3. अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी डिटेल्स भरें.
  4. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें – ऑनलाइन मोड (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI) के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करें.
  6. आवेदन फॉर्म सबमिट करें .

परीक्षा की तिथि और अन्य महत्वपूर्ण डेट्स

  • नीट यूजी 2025 परीक्षा तिथि: 5 मई 2025
  • परीक्षा का मोड: पेन-पेपर आधारित (ऑफलाइन)
  • परीक्षा केंद्र: पूरे भारत और विदेशों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर
  • योग्यता: 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) के साथ न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक: neet.nta.nic.in

Also Read: PM Internship Scheme 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >