रांची से दिल्ली तक, Telegram बैन किए जाने पर भड़के शिक्षक और छात्र, कहा- कठोर फैसला

NEET Re Exam Telegram Ban: 21 जून की नीट री-एग्जाम को लेकर टेलीग्राम बैन कर दिया गया है. इस बीच कई लोग इसके विरोध में हैं. रांची के एक शिक्षक ने कहा कि यह एक कठोर फैसला है.

NEET Re Exam Telegram Ban: 21 जून 2026 को नीट यूजी री-एग्जाम आयोजित किया जाएगा. इस परीक्षा से पहले केंद्र सरकार की ओर से टेलीग्राम को बंद कर दिया गया है. कई स्टूडेंट्स और शिक्षक ने इसका खुल कर समर्थन किया तो कई इसके विरोध में हैं. दिल्ली के एक नीट अस्पीरेंट (NEET Aspirant) ने कहा कि सरकार का टेलीग्राम को बंद किए जाने का फैसला सही है, लेकिन मेन फोकस तो रूट काउज यानी कि मुख्य कारण पर होना चाहिए. वहीं रांची के एक शिक्षक ने भी इसका विरोध किया.

छात्र ने कहा दोषी पर हो कार्रवाई

दिल्ली के एक नीट अस्पिरेंट ने कहा कि यह एक अच्छा कदम है, लेकिन मुख्य ध्यान समस्या की जड़ पर होना चाहिए. नीट परीक्षा क्वेश्चन पेपर लीक करने में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

शिक्षक ने किया टेलीग्राम बंद किए जाने का विरोध

रांची के PGT बायोलॉजी शिक्षक शशि कांत ने कहा कि परीक्षा की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी है. लेकिन इसके लिए पूरे प्लेटफॉर्म को बंद किया जाना ठीक नहीं है. उन्होंने टेलीग्राम को बंद करने को कठोर उपाय बताया. आगे कहा कि सरकार के इस फैसले की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि क्या इससे रियालिटी में नकल और पेपर लीक (NEET Paper Leak) पर रोक लगती है या फिर इससे बस आम लोगों को असुविधा होती है.

हाईकोर्ट में मामला दर्ज

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध (Banned on Telegram) लगाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ टेलीग्राम ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. मामले का उल्लेख न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ के समक्ष किया गया, जिन्होंने आज ही इस पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी.

21 जून को नीट यूजी परीक्षा होगी

21 जून को नीट री-एग्जाम का आयोजन किया जाएगा. 3 मई को नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी. पेपर लीक और गड़बड़ियों की आशंका के बीच 12 मई को परीक्षा को कैंसल कर दिया गया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त इंतजाम के बीच अब रविवार, 21 जून को नीट री-एग्जाम होगा.

यह भी पढ़ें- NEET री-एग्जाम से पहले मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, 22 जून तक Telegram बैन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >