NEET Re Exam Admit Card 2026: नीट यूजी री-एग्जाम 21 जून 2026 को होगी. इस परीक्षा में लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स शामिल होने वाले हैं. अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आ रही थी. लेकिन अब NTA ने साफ कर दिया है कि कैंडिडेट्स बिना बैंक डिटेल्स के भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. NTA ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी है.
NTA ने कहा तुरंत डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
जारी नोटिस के अनुसार, NTA ने कहा कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. बिना बैंक डिटेल्स के कैंडिडेट्स अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. NTA ने आगे कहा कि कैंडिडेट्स जल्द-से-जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. बिना इसके परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा. परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय तथा अन्य डिटेल्स की जांच कर लें.
- तुरंत अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
- बैंक डिटेल्स बाद में जमा कर सकते हैं
- परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया के लिए पात्र बने रहेंगे
NEET Re Exam के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- NEET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर NEET (UG) 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
- अपना Application Number और Password/Date of Birth डालें.
- स्क्रीन पर दिखाया गया Security Pin (Captcha Code) भरें.
- Submit बटन पर क्लिक करें.
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
- परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, एग्जाम डेट और अन्य डिटेल्स की जांच कर लें.
- परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और वैलिड फोटो आईडी साथ लेकर जाएं.
बैंक डिटेल की जरूरत क्यों पड़ रही थी?
NEET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अब तक बैंक डिटेल्स (Bank Details) मांगे जा रहे थे ताकि फीस रिफंड का प्रोसेस पूरा हो सके. NTA बैंक डिटेल्स की मदद से कैंडिडेट्स के अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसफर कर रही थी.
यह भी पढ़ें- 20, 20, 20 मिनट के रहेंगे ये 3 सेक्शन, अगस्त में दो दिन चलेगी IBPS की PO परीक्षा
