NEET री-एग्जाम से पहले NTA की चेतावनी, फेक खबरों से रहें सावधान

NEET Re Exam 2026: NTA के अनुसार, SMS, ईमेल और व्हाट्सऐप के जरिए भेजे जा रहे मैसेज मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है.

NEET Re Exam 2026: नीट री-एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जरूरी अपडेट शेयर किया है. एजेंसी ने कहा है कि जिन कैंडिडेट्स ने 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए नया एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिया है, उन्हें इसे दोबारा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है.

NTA के अनुसार, SMS, ईमेल और व्हाट्सऐप के जरिए भेजे जा रहे मैसेज मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है.

3 मई वाला एडमिट कार्ड नहीं होगा मान्य

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि 3 मई 2026 को जारी किया गया पुराना एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होगा. री-एग्जाम के लिए कई छात्रों को उनकी पसंदीदा शहरों में नए परीक्षा केंद्र अलॉट किए गए हैं. ऐसे में उम्मीदवारों को 21 जून की परीक्षा के लिए जारी नया एडमिट कार्ड ही साथ लेकर जाना होगा.

एक बार डाउनलोड और प्रिंट करना पर्याप्त

NTA ने कहा है कि 21 जून के एडमिट कार्ड को एक बार डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लेना पर्याप्त है. उम्मीदवारों को बार-बार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है.

अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए?

  • 21 जून 2026 के लिए जारी नया एडमिट कार्ड ही उपयोग करें.
  • 3 मई का पुराना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर मान्य नहीं होगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट सेव कर लें.
  • परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय की जानकारी ध्यान से जांच लें.

ऑफिशियल नोटिस से पुष्टि करें

NTA ने NEET UG री-एग्जाम के कैंडिडेट्स को बताया है कि परीक्षा से जुड़ी सभी ऑफिशियल जानकारी केवल NTA के ऑफिशियल व्हाट्सऐप नंबर, SMS, ईमेल और ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से साझा की जा रही हैं. एजेंसी ने कहा है कि यदि किसी छात्र को एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र या अन्य जरूरी अपडेट से संबंधित संदेश मिलता है, तो उसकी पुष्टि आधिकारिक माध्यमों से कर लेनी चाहिए.

जवाब देने या OTP शेयर करने से किया मना

NTA ने कहा कि एजेंसी सिर्फ अपने ब्रॉडकास्ट वाले नंबर से सभी अस्पिरेंट को मैसेज भेज रही है. इन मैसेज का रिप्लाई देने की जरूरत नहीं है. साथ एजेंसी आपसे किसी तरह का पासवर्ड या OTP भी नहीं मांगेगा. ऐसे में किसी भी तरह के फेक मैसेज पर रिप्लाई करने से बचें.

NTA ने जारी दी छात्रों को सलाह

NTA ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट और एजेंसी द्वारा जारी ऑफिशियल मैसेज पर ही भरोसा करेंय. साथ ही सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर फैल रही फेक खबरों से अलर्ट रहें. परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट समय-समय पर आधिकारिक माध्यमों से जारी किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- परीक्षा देने जाने से पहले देखें मार्किंग स्कीम, NTA ने कहा भूल से भी न करें ये गलती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >