NCERT Non Academic Admit Card 2026: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही परीक्षा की तारीख भी सामने आ गई है. यह परीक्षा 24 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई जानकारी को ध्यान से चेक करें.
NCERT Non Academic Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले NCERT की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाना होगा.
- इसके बाद होमपेज पर NCERT Non Academic Admit Card 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद उम्मीदवार को अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.
- लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा के दिन के लिए उसका प्रिंटआउट भी रख सकते हैं.
NCERT Non Academic Exam Schedule Check Here
NCERT Non Academic Exam Schedule: देखें पूरा शेड्यूल
| परीक्षा की तारीख | पद का नाम |
|---|---|
| 24 मार्च 2026 | Lab Assistant (Chemistry), Lab Assistant (Computer Science), Technician Grade – I, Lab Assistant (Physics), Lab Assistant (Zoology), Storekeeper Grade – II, Computer Operator Grade – III, Lab Assistant (Agriculture), Lab Assistant (Biology), Lab Assistant (Geography), Lab Assistant (Mathematics), Lab Assistant (Psychology), Junior Hindi Translator |
| 25 मार्च 2026 | Storekeeper Grade – I, Lab Assistant (Home Science), Lab Assistant (Language – English), TV Producer Grade – III, Lab Assistant (Science) |
| 27 मार्च 2026 | Sr. Proof Reader (English), Semi Professional Assistant, Audio Radio Producer Grade – III, Senior Library Attendant |
NCERT की इस भर्ती परीक्षा में कई नॉन एकेडमिक पदों के लिए चयन किया जाएगा. इनमें लैब असिस्टेंट, टेक्नीशियन, स्टोरकीपर, कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और टीवी प्रोड्यूसर जैसे कई पद शामिल हैं.
परीक्षा अलग-अलग तारीखों पर आयोजित होगी. 24 मार्च को लैब असिस्टेंट, टेक्नीशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे पदों की परीक्षा होगी. वहीं 25 मार्च को स्टोरकीपर, लैब असिस्टेंट और टीवी प्रोड्यूसर से जुड़े पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी.
इसके अलावा 27 मार्च को सीनियर प्रोफेशनल असिस्टेंट, ऑडियो रेडियो प्रोड्यूसर और सीनियर लाइब्रेरी अटेंडेंट जैसे पदों की परीक्षा ली जाएगी. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 173 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.
यह भी पढ़ें: ना IITian ना MBA डिग्री, BCom के बाद चितवन बने UPSC टॉपर, मिला AIR 17
