MPPSC PCS Exam 2026: मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें डिटेल

MPPSC PCS Exam 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है. परीक्षा अप्रैल में संभावित है. वहीं इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है. यहां देखें डिटेल.

MPPSC PCS Exam 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है. आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू है. अप्लाई करना चाहते हैं तो योग्यता, लास्ट डेट और अन्य डिटेल देख लें. 

MPPSC PCS Exam Last Date: कब तक कर सकते हैं अप्लाई? 

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से यानी कि 10 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 9 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है. वहीं लेट फीस के साथ 10 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. 

MPPSC PCS Exam 2026: कब होगी परीक्षा?  

MPPSC की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी. वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से शाम 4 बजकर 15 मिनट तक चलेगी. 

MPPSC PCS Age Limit: आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आयु की गणना की तारीख: 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी

मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में छूट मिलेगी –

  • SC / ST / OBC – 5 साल की छूट
  • दिव्यांग उम्मीदवार – 5 से 10 साल तक की छूट (नियम अनुसार)
  • भूतपूर्व सैनिकों को भी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी

MPPSC PCS Exam How To Apply: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • State Service Exam 2026 / Forest Service Exam 2026 के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें
  • “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं
  • आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और कैटेगरी डिटेल भरें
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी PDF कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखें

यह भी पढ़ें- यहां मिली नौकरी तो लग जाएगी लॉटरी! Salary 1 लाख से ज्यादा, आज ही करें Apply

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >