MPESB Patwari Admit Card 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट आया है.मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.
यह परीक्षा ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 के तहत कुल 2106 पदों के लिए आयोजित की जा रही है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए फॉर्म भरा था, वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
सितंबर से अक्टूबर तक होगी परीक्षा
MPESB Group-2 Sub Group-4 भर्ती परीक्षा 23 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी. ऐसे में उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में दी गई परीक्षा तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की जानकारी जरूर देख लें.
एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देश भी ध्यान से पढ़ें. परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के समय किन चीजों की जरूरत होगी, इसकी जानकारी भी उम्मीदवार पहले से देख लें.
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड ?
अभ्यर्थी घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
- सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल esb.mp.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए 'Test Admit Card - Group-2 Sub Group-4 Combined Recruitment Test - 2026' लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना 13 अंकों का एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें.
- इसके बाद अपनी माता के नाम के पहले दो अक्षर और आधार कार्ड के आखिरी चार अंक दर्ज करें.
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर 'Search' बटन पर क्लिक करें.
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसका साफ प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें: यूपी में कृषि निदेशालय में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 45000 से ज्यादा
आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
MPESB Patwari Admit Card 2026 Download Link
200 अंकों का होगा पेपर, जानें कैसे होगा चयन
इस भर्ती प्रक्रिया में अंतिम चयन तीन मुख्य चरणों के आधार पर किया जाएगा.
- लिखित परीक्षा: पहले चरण में 200 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी. इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, गणित, तर्कशक्ति और प्रबंधन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे.
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: लिखित परीक्षा में कट-ऑफ पार करने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा.
- मेडिकल टेस्ट: अंतिम चरण में चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा.
