LIC AAO Admit Card 2025: एलआईसी एएओ भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

LIC AAO Admit Card 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (LIC AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- licindia.in पर जाना होगा. बता दें कि इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 841 पदों पर भर्तियां होंगी.

LIC AAO Admit Card 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत कुल 841 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

LIC AAO Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Careers” या “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • यहां आपको LIC AAO & AE Admit Card 2025 का लिंक मिलेगा.
  • उस पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें.
  • सबमिट करने पर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाएं.

LIC AAO Admit Card 2025 Download Here

LIC AAO Exam 2025: कब होगी परीक्षा?

LIC की ओर से प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा जो ऑनलाइन मोड में होगी और इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे जिनमें 30 प्रश्न इंग्लिश लैंग्वेज, 35 प्रश्न क्वांटीटेटिव एप्टीट्यूड और 35 प्रश्न रिजनिंग एबिलिटी से आएंगे. प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित होगा और पूरी परीक्षा एक घंटे में पूरी करनी होगी. ध्यान देने योग्य है कि इंग्लिश सेक्शन केवल क्वालिफाइंग नेचर का होगा और इसके अंक मेरिट में शामिल नहीं किए जाएंगे.

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में वही उत्तर जांचे जाएंगे जिन्हें आपने सेव किया है या रिव्यू के लिए मार्क किया है. स्क्रीन पर प्रश्नावली के नाम ऊपर दिखेंगे और जिस पर क्लिक करेंगे उसके प्रश्न खुल जाएंगे. जिस प्रश्नावली को देख रहे होंगे वह हाइलाइट रहेगी. हर प्रश्नावली का समय अलग होगा और उसी समय में आप प्रश्न हल कर सकते हैं. 60 मिनट पूरे होने पर आप उत्तर बदल या जांच नहीं पाएंगे. भले ही “सबमिट” न करें, सिस्टम अपने आप आपके उत्तर सेव कर देगा.

यह भी पढ़ें: एक नौकरी में सिर्फ इतना कम समय, Gen Z को लेकर चौंकाने वाले खुलासे 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >