JIPMAT 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

JIPMAT 2026 Exam City: मैनेजमेंट की पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. National Testing Agency यानी NTA ने JIPMAT 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाना होगा.

JIPMAT 2026 Exam City: ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट यानी JIPMAT एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अब अपनी परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. JIPMAT परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो IIM Bodh Gaya और IIM Jammu के इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं.

JIPMAT 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी, जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मई 2026 तय की गई थी. उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए 11 मई 2026 तक का समय दिया गया था. वहीं आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 12 मई से 14 मई 2026 तक खुली थी. NTA ने 28 मई 2026 को एग्जाम सिटी स्लिप जारी की है और JIPMAT 2026 परीक्षा 07 जून 2026 को आयोजित की जाएगी.

7 जून को होगी JIPMAT 2026 परीक्षा

NTA की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक JIPMAT 2026 परीक्षा 07 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा Computer Based Test यानी CBT मोड में होगी. एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा. कुल 150 मिनट का समय दिया जाएगा.

ऐसे डाउनलोड करें JIPMAT 2026 Exam City Slip

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर JIPMAT 2026 Exam City Slip लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Application Number और Password दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप खुल जाएगी.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.

एग्जाम पैटर्न

JIPMAT 2026 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी. इस एग्जाम में Quantitative Aptitude, Data Interpretation and Logical Reasoning तथा Verbal Ability and Reading Comprehension जैसे तीन मुख्य सेक्शन शामिल होंगे. प्रत्येक सवाल 4 अंकों का होगा और पूरी परीक्षा केवल इंग्लिश भाषा में आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़ें: UPSC सिविल सर्विस के लिए आंसर की जारी, यहां सेट वाइज करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >