Jharkhand JET 2025: छूट न जाए झारखंड जेईटी के लिए आवेदन का मौका, जानें कैसे होगी परीक्षा

Jharkhand JET 2025: झारखंड में ऐसे उम्मीदवार जो कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं उनके लिए काम की खबर है. झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन की प्रक्रिया बंद होने वाली है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

Jharkhand JET 2025: झारखंड में कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है. झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (Jharkhand JET 2025) के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त हो रही है. इच्छुक उम्मीदवार jpsc.gov.in पर जाकर 6 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा शुल्क का भुगतान 7 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक किया जा सकता है. यह परीक्षा 19 साल बाद आयोजित हो रही है, इसलिए यह एक बड़ा मौका है.

Jharkhand JET 2025 Application Process: कैसे करें आवेदन?

  • इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jpsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर JET 2025 Application पर क्लिक करें.
  • वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें.
  • उम्मीदवार को अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रति अपलोड करनी होगी.
  • आवेदन पत्र भरने के बाद फीस का भुगतान करना होगा.

What is Eligibility for Jharkhand JET 2025: कौन कर सकता है अप्लाई?

झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) में आवेदन करने के लिए कुछ खास योग्यताएं निर्धारित की गई हैं. अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार जिन्होंने यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/संस्थानों से मास्टर डिग्री (या समकक्ष) में कम से कम 55% अंक प्राप्त किए हैं, वे इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
इसके अलावा, वे उम्मीदवार जो मास्टर डिग्री या समकक्ष पाठ्यक्रम कर रहे हैं, या जिन्होंने अपनी मास्टर डिग्री (अंतिम वर्ष) परीक्षा दी है और जिनका रिजल्ट आने वाला है, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं.

What is Exam Patten of Jharkhand JET2025: कैसे होगी परीक्षा?

झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) में दो पेपर होंगे. पहला पेपर शिक्षण और शोध क्षमता पर आधारित होगा. इसमें 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा. इस पेपर का कुल अंक 100 होगा.
दूसरा पेपर उम्मीदवार के संबंधित विषय पर होगा. इसमें 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा. इस पेपर का कुल अंक 200 होगा. दोनों पेपर के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय मिलेगा, और इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी पाने का मौका, 10वीं पास के लिए 2162 पदों पर वैकेंसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >