JEE Main Session 2 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन सेशन 2 का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जारी होगा. कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स यहां देख सकते हैं.
JEE Main Session 2 Admit Card: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
- एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
- वेबसाइट की होम पेज पर Public Notices पर क्लिक करें.
- अब Download JEE Main Session 2 Admit Card पर जाएं.
- इसके बाद प्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ लॉगिन करें.
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखेगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंट लेकर रख लें.
JEE Main Session 2 Exam City Slip Download Here
उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. इस स्लिप में यह जानकारी दी जाती है कि उम्मीदवार की परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी.
15 शहरों में होगी JEE Main सेशन 2 परीक्षा
JEE Main 2026 Session-2 की परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों और भारत के बाहर 15 शहरों में आयोजित की जाएगी. Paper 1 BE या BTech की परीक्षा 02, 04, 05, 06 और 08 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी. Paper 2A (BArch) और Paper 2B (BPlanning) की परीक्षा 07 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी.
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. अगर किसी उम्मीदवार को सिटी स्लिप डाउनलोड करने में समस्या होती है तो वे 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in
पर ईमेल कर सकते हैं.
यह भी पढ़े: राजस्थान पुलिस SI एग्जाम का लिए सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा
