JEE Advanced 2026: IIT Roorkee की ओर से आज यानी कि 17 मई को JEE Advanced 2026 परीक्षा आयोजित की जा रही है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए IIT रुड़की ने ड्रेस कोड, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और एग्जाम डे से जुड़ी गाइडलाइंस जारी की हैं. परीक्षा में जाने से पहले ये गाइडलाइंस देख लें.
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
- Paper 1: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- Paper 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
दोनों पेपर देना अनिवार्य होगा. किसी एक पेपर में अनुपस्थित रहने पर रैंक नहीं दी जाएगी.
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना होगा?
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाना होगा-
JEE Advanced 2026 एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी
एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ
पासपोर्ट साइज फोटो
ध्यान रहे कि इन डॉक्यूमेंट्स के बिना परीक्षा में कैंडिडेट्स को एंट्री नहीं मिलेगी.
ड्रेस कोड में क्या पहनें?
IIT रुड़की ने उम्मीदवारों को साधारण और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है.
क्या पहन सकते हैं?
- सिंपल टी-शर्ट या शर्ट
- हल्के कपड़े
- चप्पल या सैंडल
- क्या नहीं पहनना है?
- बड़े बटन वाले कपड़े
- फुल स्लीव ड्रेस
- ज्वेलरी और मेटल एक्सेसरीज
- कैप, घड़ी, हेयरबैंड
- मोटे सोल वाले जूते
कौन-कौन सी चीज बैन है?
- मोबाइल फोन
- स्मार्ट वॉच
- कैलकुलेटर
- ब्लूटूथ डिवाइस
- नोट्स या पेपर
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी प्रकार का बैग या कीमती सामान परीक्षा केंद्र न लाएं.
समय से पहले पहुंचे सेंटर
गाइडलाइंस के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से काफी पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है. गेट बंद होने के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. ऐसे में आप समय रहते एग्जाम सेंटर पहुंचें.
यह भी पढ़ें- 1997 का वो साल जब रद्द करनी पड़ी थी JEE परीक्षा, NEET कोई पहला उदाहरण नहीं
