JEE Advanced परीक्षा की आंसर की जारी, jeeadv.ac.in पर करें चेक

JEE Advanced 2026 Answer Key: जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. आईआईटी रूड़की की तरफ से जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी गई है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर सेट के अनुसार आंसर की चेक कर सकते हैं.

JEE Advanced 2026 परीक्षा देने वाले लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. आईआईटी रूड़की ने JEE Advanced 2026 की ऑफिशियल Answer Key जारी कर दी है. अब कैंडिडेट्स अपने सेट के हिसाब से उत्तर मिलाकर यह अंदाजा लगा सकते हैं कि परीक्षा में उनका स्कोर कितना रहने वाला है. आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध है.

इस बार JEE Advanced परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद से ही स्टूडेंट्स Answer Key का इंतजार कर रहे थे. अब Answer Key जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपने सही और गलत जवाबों का मिलान कर सकते हैं. इसके साथ ही Question Paper पहले ही 21 मई 2026 को जारी किया जा चुका है.

ऐसे चेक करें JEE Advanced 2026 Answer Key

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे JEE Advanced 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपने Paper Set को चुनें.
  • स्क्रीन पर Answer Key PDF खुल जाएगी.
  • इसे डाउनलोड करें और अपने जवाबों का मिलान करें.
  • भविष्य के लिए PDF का प्रिंटआउट भी रख सकते हैं.

JEE Advanced Paper Wise Answer Key

JEE Advanced Paper 1 Answer Key

JEE Advanced Paper 2 Answer Key

JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी. ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 5 मई 2026 थी और उसी दिन तक फीस जमा करने का मौका भी दिया गया था. Admit Card 11 मई 2026 को जारी किया गया था. अब 25 मई 2026 को Answer Key जारी हो चुकी है जबकि रिजल्ट 1 जून 2026 को घोषित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ये UPSC है या IQ Test? प्रीलिम्स के 5 सवाल देखकर चकराए छात्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >