Jharkhand BEd Exam Date 2026: झारखंड में BEd कोर्स में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जाम बोर्ड यानी JCECEB ने Jharkhand BEd Entrance Exam 2026 की परीक्षा तारीख घोषित कर दी है. इसके साथ ही एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख भी सामने आ गई है. ऐसे में आवेदन कर चुके उम्मीदवार अब परीक्षा की तैयारी तेज कर सकते हैं.
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा (Jharkhand BEd Entrance Exam 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 मार्च 2026 तय की गई थी. वहीं फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 25 मार्च 2026 रखी गई थी.
Jharkhand BEd Exam Date 2026: कब होगी परीक्षा?
JCECEB की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक Jharkhand BEd Entrance Exam 31 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. वहीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 मई 2026 को जारी किया जाएगा. उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
Jharkhand BEd Exam एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिए गए Admit Card या Latest Notifications सेक्शन में जाएं.
- अब Jharkhand B.Ed Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद Registration Number या Application Number और Password या Date of Birth दर्ज करें.
- स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code भरें और Login बटन पर क्लिक करें.
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा. इसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक करें.
- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और परीक्षा समय जैसी सभी जानकारी जरूर जांच लें. अगर किसी तरह की गलती दिखाई देती है तो तुरंत बोर्ड से संपर्क करें.
ये भी पढ़ें: UPSC Topper From Bihar: बिहार के इस जिले ने दिया सरप्राइज, 4 छात्रों ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा
