IBPS PO Prelims Admit Card 2025: प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग के लिए जारी हुआ Call Letter, यहां देखें एडमिट कार्ड को लेकर अपडेट

IBPS PO Admit Card 2025: आईबीपीएस की ओर से पीओ परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी. ट्रेनिंग परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी कर दिया गया है. वहीं अब कैंडिडेट्स को बेसब्री से पीओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार है. आइए, जानते हैं कि एडमिट कार्ड कब जारी होंगे और इसे कैसे डाउनलोड किया जाए.

IBPS PO Prelims Admit Card 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन यानी आईबीपीएस की ओर से पीओ परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आप एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे. IBPS ने 11 अगस्त 2025 को PET (प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग) के लिए कॉल लेटर जारी कर दिया है. वहीं अब जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे. 

IBPS PO Admit Card 2025: कब आएगा एडमिट कार्ड?

IBPS ने 11 अगस्त 2025 को प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग के लिए कॉल लेटर जारी किया है. ऐसे में माना जा रहा है कि अब किसी भी वक्त पी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी आ सकता है. परीक्षा से करीब 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं. 

इन डिटेल्स की मदद से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

ऐसे कैंडिडेट्स जो आईबीपीएस पीओ परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसी जानकारी की जरूरत पड़ेगी. 

IBPS PO Prelims Admit Card 2025 Steps To Download:ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं 
  • इसके बाद होमपेज पर ‘CRP-PO/MT’ सेक्शन में जाएं, इस पर क्लिक करें
  • अब ‘Download IBPS PO Prelims Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें 
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि / पासवर्ड आदि डालें और सबमिट करें
  • इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखने लगेगा 
  • इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें 

यह भी पढ़ें- विदेश में पढ़ाई का Golden Chance, इस राज्य की सरकार 5 Lucky छात्रों को भेजेगी UK

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >