गेट परीक्षा के लिए Apply करने का आखिरी मौका, देखें योग्यता और अन्य डिटेल्स

GAET Last Date: GATE 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका अब भी बाकी है. 13 अक्टूबर 2025 तक आप इस भर्ती के लिए लेट फीस के साथ अप्लाई (Apply) कर सकते हैं. पहले जहां लेट फीस के साथ आवेदन की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर 2025 तय थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 13 अक्टूबर 2025 कर दिया गया है.

GAET Last Date: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी की ओर से आयोजित की जाने वाली GATE 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका अब भी बाकी है. जी हां, परेशान न हों, 13 अक्टूबर 2025 तक आप इस भर्ती के लिए लेट फीस के साथ अप्लाई (Apply) कर सकते हैं.

GATE Last Date: लास्ट डेट

पहले जहां लेट फीस के साथ आवेदन की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर 2025 तय थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 13 अक्टूबर 2025 कर दिया गया है. ऐसे में सभी उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर 13 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं.

GATE Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता

इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स/ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम से ग्रेजुएट हैं या फाइनल ईयर में पढ़ स्टूडेंट इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

GATE 2026 Registration: आवेदन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in
    पर जाएं.
  • “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई सभी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन करने के बाद फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
    निर्धारित फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

GATE 2026 Application Fees: फीस

फीस केवल ऑनलाइन मोड में जमा करनी होगी.

  • महिला, SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए: 1500 रुपये प्रति टेस्ट पेपर
  • अन्य सभी उम्मीदवार (विदेशी नागरिकों सहित): 2500 रुपये प्रति टेस्ट पेपर

यह भी पढ़ें- यूपीएससी ने जारी किया CDS I परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >