GATE Exam Last Date: छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब लेट फीस के साथ इस तारीख तक करें आवेदन

GATE Exam Last Date: गेट परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. वहीं अब लेट फीस के साथ अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है. सभी कैंडिडेट्स लेट फीस के साथ 13 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं. इससे पहले लेट फीस के साथ अप्लाई करने की लास्ट डेट 9 अक्टूबर 2025 थी.

GATE Exam Last Date: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो अगले साल होने वाली गेट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आपके लिए काम की खबर है. गेट परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. वहीं अब लेट फीस के साथ अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है. इस बार IIT Guwahati की ओर से परीक्षा कंडक्ट कराई जा रही है. वहीं अब लेट फीस के साथ अप्लाई करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है. सभी कैंडिडेट्स लेट फीस के साथ 13 अक्टूबर (GATE 2026 Registration Date) तक अप्लाई कर सकते हैं. इससे पहले लेट फीस के साथ अप्लाई करने की लास्ट डेट 9 अक्टूबर 2025 थी. 

GATE 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क 

गेट परीक्षा के लिए अप्लाई करने के लिए आपको फीस देनी होगी. ये फीस सभी के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है. फीस ऑनलाइन तरीके से ही जमा होगी. 

  • महिला, SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए- 1500 रुपये (प्रति टेस्ट पेपर)
  • अन्य सभी उम्मीदवारों (विदेशी नागरिकों सहित) के लिए- 2500 रुपये (प्रति टेस्ट पेपर)

GATE Eligibility: क्या है एजुकेशन क्वालिफिकेशन? 

GATE परीक्षा के लिए इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स/ह्यूमैनिटीज के ग्रेजुएट या फाइनल ईयर के छात्र अप्लाई कर सकते हैं. 

GATE Exam Dates: कब होगी परीक्षा?  

GATE 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. वहीं इस एग्जाम का रिजल्ट 19 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा. 

How to Apply for GATE 2026: कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई सभी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद GATE 2026 फॉर्म भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें. 

यह भी पढ़ें- बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए वैकेंसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >