जुलाई महीने में UPPSC, UPTET जैसी बड़ी परीक्षाएं, देखें लिस्ट

Exams In July 2026: UPPSC, यूपी TET जैसी कई बड़ी परीक्षाएं जुलाई महीने में होंगी. UP TET 2 जुलाई से 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी. UPPSC LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 11 जुलाई 2026 को होगी. इन परीक्षाओं का शेड्यूल देखकर कमर कस लें.

Exams In July 2026: अगर आप सरकारी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो इस लिहाज से जुलाई का महीना आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है. जुलाई महीने की शुरुआत ही सरकारी परीक्षाओं से हो रही है. इनमें UPPCS, SSC, UPTET आदि एग्जाम्स शामिल हैं. अगर आप भी एक साथ कई एग्जाम्स दे रहे हैं तो जाहिर सी बात होगी डेट्स को लेकर कंफ्यूजन हो सकता है. ऐसे में हम यहां आपके लिए जुलाई महीने में होने वाली बड़ी स्टेट भर्ती परीक्षाओं की लिस्ट लेकर आए हैं.

UPTET परीक्षाएं 2 जुलाई से शुरू 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक ये परीक्षाएं चलेंगी. इस परीक्षा को पास करने से उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक (PRT या अपर प्राइमरी) बनने की पात्रता मिलती है. 

UPPSC LT ग्रेड मुख्य परीक्षा जुलाई में है 

UPPSC LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 11 जुलाई 2026 को होगी. इस दिन 4 विषय हिंदी, सोशल साइंस, फिजिकल साइंस और म्यूजिक सब्जेक्ट की परीक्षा होगी. पहले हिन्दी विषय की LT Grade मुख्य परीक्षा 17 मई 2026 को और बाकी तीन विषयों की परीक्षा 14 जून 2026 को होने वाली थी. लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया था. अब जुलाई महीने में ये परीक्षाएं होंगी. 

एक नजर में देखें जुलाई की सभी परीक्षा का शेड्यूल

परीक्षा का नामपरीक्षा तिथि
UPTET 20262 जुलाई से 4 जुलाई 2026
UPPSC LT ग्रेड मुख्य परीक्षा (4 विषय)11 जुलाई 2026
UPPSC ACF/RFO मुख्य परीक्षा13 जुलाई से 28 जुलाई 2026
SSC CGL / CHSL परीक्षाजुलाई 2026 (आयोग के शेड्यूल के अनुसार)
NIELIT O Level (जुलाई सत्र)जुलाई 2026
ITI / AITT (CTS Trainee) मुख्य परीक्षाजुलाई 2026
CBSE कक्षा 12वीं कम्पार्टमेंट / इम्प्रूवमेंट परीक्षा28 जुलाई 2026

UPPSC ACF/RFO मुख्य परीक्षा 13 जुलाई से शुरू 

UPPSC ACF/RFO मुख्य परीक्षा 13 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं. वहीं SC CGL / CHSL परीक्षा भी जुलाई 2026 में होनी वाली है. हालांकि, अभी इसके लिए एक फिक्स डेट की घोषणा नहीं की गई है. इसके अलावा भी NIELIT O Level (जुलाई सत्र) और ITI / AITT (CTS Trainee) मुख्य परीक्षा भी जुलाई में आयोजित की जा सकती है. 

CBSE 12वीं बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को 

सरकारी परीक्षा के अलावा 12वीं लेवल की सीबीएसई की परीक्षा भी जुलाई महीने में है. CBSE कक्षा 12वीं कम्पार्टमेंट / इम्प्रूवमेंट परीक्षा 28 जुलाई को होगी. ऐसे छात्र जो एक या दो विषय में फेल हो गए हैं, वे इस परीक्षा में शामिल होकर अपने मार्क्स बढ़वा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- UPTET परीक्षा से पहले, रट लें ये 50 जरूरी GK के सवाल, रेस में रहेंगे सबसे आगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >