3765 छात्रों के लिए बड़ी खबर, 6-7 की CUET परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड

CUET UG Re Exam Admit Card: NTA ने री-एग्जाम डेट के साथ ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए CUET की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.

CUET UG Re Exam Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 30 मई को आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 में प्रभावित हुए करीब 3 हजार स्टूडेंट्स की दोबारा परीक्षा कराने की बात कही थी. री-एग्जाम की डेट आ गई है. NTA ने नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है. प्रभावित छात्र इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

6 और 7 जून को होगा री-एग्जाम

परीक्षा 6 और 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एग्जाम सेंटर, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी गाइडलाइंस की जानकारी के लिए नए एडमिट कार्ड को अच्छे से देख लें.

जारी हुआ एडमिट कार्ड

परीक्षा में शामिल होने वाले प्रभावित अभ्यर्थियों के NTA ने अपडेटेड एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपडेटेड एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी पत्र भी ले जाना होगा. परीक्षा से जुड़े नए अपडेट्स के लिए अभ्यर्थी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

CUET UG की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
आवेदन संख्या और डेट ऑफ बर्थ डालें.
सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट सेव कर लें.

3765 स्टूडेंट्स की फिर से होगी परीक्षा

NTA ने इससे पहले नोटिस जारी कर कहा था कि  3765 स्टूडेंट्स इस परीक्षा में हुई टेक्निकल गड़बड़ी से प्रभावित हुए हैं. इनके लिए दोबारा परीक्षा कराई जाएगी. वहीं अब री-एग्जाम के डेट् के साथ ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें- लेखपाल से लेकर सिपाही तक, जारी हुआ UPSSSC का एग्जाम कैलेंडर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >