CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक भरें फॉर्म

CUET UG 2026 Registration: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा को लेकर अहम नोटिस जारी हुआ है, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ा दी गई है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

CUET UG 2026 Registration: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने CUET UG 2026 के रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी है. ऐसे कई स्टूडेंट्स थे जो किसी वजह से अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे. अब उन्हें दोबारा मौका मिल गया है.

पहले सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 जनवरी 2026 तक थी. NTA ने CUET UG 2026 के लिए नई डेडलाइन जारी की है. ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 04 फरवरी रात 11:50 बजे तक कर दी गई है. वहीं, फीस फीस जमा करने की आखिरी तारीख 07 फरवरी रात 11:50 बजे तक है.

CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  • CUET UG 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें.
  • नया अकाउंट बनाने के लिए जरूरी डिटेल्स भरें.
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट या PDF सेव कर लें.

NTA ने दी जानकारी

CUET UG यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट. यह परीक्षा देश की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में UG कोर्स में एडमिशन के लिए कराई जाती है. इसके जरिए छात्र BA, BSc, BCom, BBA, BCA जैसे कई कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. अब ज्यादातर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन CUET स्कोर के आधार पर ही होता है.

यह भी पढ़ें: क्या AI ले लेगा टीचर्स की जगह? फ्यूचर ऑफ एजुकेशन का बड़ा सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >