CUET PG 2026: आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने के लिए बचे हैं दो दिन, यहां देखें

CUET PG 2026 की प्रोविजिनल आंसर की पर आपत्ति करने का आज लास्ट चांस है. इसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा.

CUET PG 2026: अगर आपने भी सीयूईटी पीजी परीक्षा दी है तो आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट नजदीक है. NTA ने 11 अप्रैल 2026 को आंसर की जारी की है. वहीं कल यानी कि 14 अप्रैल 2026 को प्रोविजिनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट है.

हर ऑब्जेक्शन के लिए 200 रुपये की फीस लगेगी

हर प्रश्न पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए 200 रुपये की फीस देनी होगी, जो नॉन-रिफंडेबल है. यह शुल्क कैंडिडेट्स को ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा करना होगा.

जल्द जारी होगा रिजल्ट

आंसर-की जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने जवाबों का मिलान कर अनुमानित स्कोर निकाल सकते हैं. अगर किसी सवाल या जवाब में गलती नजर आती है, तो उसे चैलेंज करने का मौका भी मिलता है. सभी ऑब्जेक्शन पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी किया जाएगा.

कैसे करें आंसर-की डाउनलोड?

  • ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/CUET-PG पर जाएं.
  • “CUET PG 2026 Answer Key/Response Sheet” लिंक पर क्लिक करें.
  • एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें.
  • लॉगिन करते ही आंसर-की स्क्रीन पर दिखेगी.
  • इसे डाउनलोड कर लें.

कैसे करें ऑब्जेक्शन?

  • लॉगिन करने के बाद Challenge Answer Key ऑप्शन चुनें
  • जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे सेलेक्ट करें
  • सही जवाब के समर्थन में डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • फीस जमा कर सबमिट करें

यह भी पढ़ें- SSC CHSL स्किल टेस्ट के लिए 17 अप्रैल को जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >