दिसंबर CSIR यूजीसी नेट परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक, देखें डिटेल

CSIR UGC NET December 2025: अगर आप भी JRF करना चाहते हैं या पीएचडी में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. CSIR UGC NET के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक है. ऐसे में अगर आपने अभी तक Apply नहीं किया है तो जल्द-से-जल्द अप्ला

CSIR UGC NET December 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. UGC NET दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख करीब है. अगर आप भी अप्लाई करना चाहते हैं तो इससे पहले यहां सभी डिटेल देखें.

CSIR UGC NET December Last Date: कब तक कर सकते हैं आवेदन? 

CSIR UGC NET परीक्षा के लिए आवेदन करने प्रोसेस 25 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 24 अक्टूबर 2025 है. फॉर्म में करेक्शन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर तक का समय है. अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं. 

CSIR UGC NET Application fees: आवेदन शुल्क 

इस परीक्षा के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडट्स को आवेदन शुल्क देना होगा. फीस ऑनलाइन, डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से दी जाएगी. 

  • जनरल कैटेगरी- 1150 रुपये
  • ईडब्ल्यूएस कैटेगरी, ओबीसी कैटेगरी- 600 रुपये
  • एससी/एसटी/ दिव्यांग- 325 रुपये

CSIR UGC NET Age Limit: आयु सीमा 

जेआरएफ उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. एससी, एसटी, थर्ड जेंडर, पीडब्ल्यूडी, महिलाओं के लिए मैक्सिमम ऐज लिमिट 5 वर्ष तक और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए 3 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है. हालांकि, पीएचडी में दाखिले के लिए कोई मैक्सिमम ऐज लिमिट नहीं है. 

CSIR UGC NET: पीएचडी कोर्स में मिलता है एडमिशन

CSIR UGC NET परीक्षा के जरिए जेआरएफ, विश्वविद्यालयों में लेक्चररशिप (एलएस) असिस्टेंट प्रोफेसर पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स चुने जाते हैं. साथ ही पीएचडी कोर्स (PhD Course) में एडमिशन मिलता है. 

CSIR UGC NET Paper: कितने पेपर होते हैं? 

  • केमिकल साइंसेज
  • अर्थ, एटमोस्फरिक, ओशियन एंड प्लांटेरी साइंसेज
  • लाइफ साइंसेसज
  • फिजिकल साइंसेज
  • मैथमेटिकल साइंसेज

यह भी पढ़ें- RRB NTPC रिजल्ट का कर रहे हैं वेट, इन आसान Steps की मदद से देखें 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >