TET अनिवार्यता गलत, पुराने शिक्षकों को मिला CM योगी का साथ, सुप्रीम कोर्ट में दायर करेंगे रिवीजन याचिका

TET Mandatory: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग को बड़ा निर्देश दिया है. सीएम योगी ने कहा है कि जो शिक्षक कई सालों से पढ़ा रहे हैं, उन पर टीईटी यानी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की अनिवार्यता नहीं होनी चाहिए. सरकार सुप्रीम कोर्ट में रिवीजन याचिका दाखिल करेगी. इसका मकसद पुराने शिक्षकों को इस परीक्षा के झंझट से बचाना है.

TET Mandatory: टीईटी की अनिवार्यता पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा है कि जो शिक्षक वर्षों से सेवा दे रहे हैं, उन्हें अनुभवहीन नहीं माना जा सकता. समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा इन शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाती रही है. इसके अलावा कई वर्कशॉप भी आयोजित होते रहे हैं. ऐसे में यह जरूरी नहीं कि हर बार टीईटी पास करना उनकी योग्यता साबित करने का तरीका हो.

TET अनिवार्यता पर सीएम योगी ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपनी बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की थी. उन्होंने लिखा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रिवीजन याचिका दाखिल की जाएगी. उनका कहना था कि अनुभवी शिक्षकों की सेवा को नजरअंदाज करना सही नहीं है. इसका मुख्य उद्देश्य पुराने शिक्षकों को राहत देना है ताकि वे बिना किसी डर या परेशानी के अपने काम पर ध्यान दे सकें.

कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया था कि सभी शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य (TET Mandatory) होगा. चाहे वे नए हों या पुराने. इस फैसले से कई वर्षों से पढ़ाई कर रहे अध्यापकों के सामने चिंता बढ़ गई थी. क्योंकि कई शिक्षक पहले बिना टीईटी पास किए ही पढ़ाते आ रहे थे.

रिवीजन याचिका दाखिल कर सकती है योगी सरकार

सीएम योगी के निर्देश के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में रिवीजन याचिका दाखिल करने की तैयारी कर रहा है. इसका मकसद साफ है- पुराने अध्यापकों को अनावश्यक परेशानी से बचाना. सीएम ने यह भी कहा है कि पुराने टीचर्स समय समय पर सरकार की तरफ से अच्छी ट्रेनिंग प्राप्त करते रहे हैं और अपने काम में पूरी निष्ठा से लगे हुए हैं.

TET यानी Teacher Eligibility Test एक ऐसा परीक्षा है जिसे पास करना जरूरी होता है ताकि कोई व्यक्ति स्कूल में शिक्षक बन सके. अगर आप सरकारी स्कूल में शिक्षक बनना चाहते हैं, तो पहले आपको टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पास करना होगा.

यह भी पढ़ें: बिहार के कॉलेज से Google पहुंचीं प्रतिष्ठा, BTech कंप्यूटर साइंस नहीं इस ब्रांच में लिया एडमिशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >