CBSE Class 12 Chemistry Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 28 फरवरी को कक्षा 12 की केमिस्ट्री परीक्षा आयोजित की. परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में हुई. स्टूडेंट्स और शिक्षकों की मानें तो केमिस्ट्री का पेपर ठीक था. आइए, विस्तार से जानते हैं कि पेपर कैसा रहा?
क्या है एक्सपर्ट की राय?
डॉ. ए. प्रमिला, रांची स्थित कैराली स्कूल की केमिस्ट्री की PGT शिक्षिका ने कहा कि केमिस्ट्री का प्रश्न पत्र बैलेंसड था और CBSE के सिलेबस के अनुसार ही था. ज्यादातर सवाल NCERT से आए थे. कन्सैप्चुअल और एप्लीकेशन बेस्ड सवाल थे. ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने NCERT बुक की मदद से तैयारी की थी, उन्हें परेशानी नहीं हुई होगी.
NCERT से पूछे गए थे सवाल
पिछले 10 वर्षों से क्लास 11-12वीं के स्टूडेंट्स को पढ़ाने वाली डॉ. प्रमिला ने कहा कि 5 मार्क्स वाले सवाल इंपोर्टेंट टॉपिक्स से थे. इनमें से ज्यादातर सीधे NCERT से पूछे गए सवाल थे.
पेपर स्टूडेंट फ्रेंडली था
डॉ. प्रमिला ने कहा कि केमिस्ट्री का पेपर स्टूडेंट फ्रेंडली था और इसके लिए दिया गया समय भी पर्याप्त था. प्रैक्टिस करने वाले स्टूडेंट्स समय पर अपना पेपर खत्म कर पाएंगे होंगे. उन्होंने कहा कि पेपर मॉडरेट था.
केमिस्ट्री पेपर का पैटर्न
- पेपर का पैटर्न
- कुल अंक: 70
- सेक्शन A: एमसीक्यू
- सेक्शन B: 2 अंक के लघु उत्तरीय प्रश्न
- सेक्शन C: 3 अंक के लघु उत्तरीय प्रश्न
- सेक्शन D: केस-आधारित प्रश्न
- सेक्शन E: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
यह भी पढ़ें- कैसा रहा CBSE का कंप्यूटर का पेपर? स्टूडेंट्स ने बताया NCERT…
