CBSE Board 10th English Sample Paper 2026: 3 सेक्शन में 11 सवाल, कितने घंटे की होगी परीक्षा? देखें सीबीएसई बोर्ड 10वीं इंग्लिश का सैंपल पेपर

CBSE Board 10th English Sample Paper 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बोर्ड ने कक्षा 10वीं के इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर विषय का सैंपल पेपर जारी कर दिया है. इससे छात्रों को परीक्षा पैटर्न, सवालों के प्रकार और मार्किंग स्कीम समझने में मदद मिलेगी. बता दें कि परीक्षा फरवरी 2026 के तीसरे हफ्ते से शुरू होगी.

CBSE Board 10th English Sample Paper 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. सीबीएसई बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा का पूरा टाइम टेबल (CBSE Exam 2026 Date Sheet) जारी कर दिया गया है. फरवरी 2026 के तीसरे हफ्ते में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी. बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सीबीएसई की तरफ से सैंपल पेपर जारी किया गया है. ऐसे में सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इंग्लिस लैंग्वेज एंड लिटरेचर सब्जेक्ट का सैंपल पेपर (CBSE Board 10th English Sample Paper 2026) यहां देख सकते हैं. साथ ही एग्जाम पैटर्न भी देख सकते हैं.

CBSE Board 10th English Sample Paper 2026: सीबीएसई 10वीं का सैंपल पेपर

Cbse board 10th english sample paper 2026

CBSE 10th English Exam Pattern: किस पैटर्न पर होगी परीक्षा?

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए इंग्लिश की परीक्षा कुल 3 घंटे की होगी. इसमें 11 सवाल पूछे जाएंगे. पूरा पेपर 3 सेक्शन में बंटा होगा. पहला सेक्शन रीडिंग स्किल्स का होगा. इसके बाद ग्रामर एंड क्रिएटिव राइंटिंग स्किल्स की परीक्षा होगी. लास्ट का सेक्शन लिटरेचर टेक्सटबुक का होगा. बता दें कि लिखित परीक्षा कुल 80 अंकों के लिए होने वाली है.

यह भी पढ़ें: CBSE Board 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, पहले दिन मैथ्स का पेपर, देखें पूरा टाइम टेबल

यह भी पढ़ें: CBSE Board 10th Social Science Sample Paper 2026: 3 घंटे में 38 सवाल, ऐसा है सीबीएसई बोर्ड 10वीं का सोशल साइंस का सैंपल पेपर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >