CBSE 12th Re-evaluation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)ने 12वीं की परीक्षा की आंसर शीट में हुई गड़बड़ियों को स्वीकार किया है. CBSE 12वीं की कॉपियों की अदला-बदली हो गई है. बोर्ड ने कहा कि जिन स्टूडेंट्स के मार्क्स गलत दिए गए है उनके नंबर बदल दिए जाएंगे. यह पूरा मामला एक छात्र के सोशल मीडिया पोस्ट करने के बाद सामने आया.
CBSE 12th Re-evaluation: छात्र वेदांत की शिकायत
वेदांत ने री-इवैल्यूएशन के लिए CBSE पोर्टल पर अप्लाइ किया था. लेकिन जब उनकी कॉपी उनके पास आई तो उसमे कुछ और ही देखने को मिला.वेदांत ने दावा किया कि CBSE के नए ऑनलाइन स्क्रिप्ट मॉनिटरिंग सिस्टम में उनकी फिजिक्स की आंसर शीट उनकी अपनी नहीं थी.लिखावट अलग थी. जवाबों का तरीका अलग था.पूरा लुक अलग था.उन्होंने अपनी दूसरी विषयों की आंसर शीट से भी तुलना की उन्होंने पूछा कि क्या उनकी असली फिजिक्स वाली आंसर शीट चेक हुई भी या नहीं. 23 मई को वेदांत ने एक्स पर कई पोस्ट किए.उन्होंने लिखा कि आंसर शीट की कॉपी मिलने के बाद वे बहुत दुखी हो गए है. फिजिक्स वाली आंसर शीट किसी और की लग रही थी.
CBSE का जवाब
CBSE ने वेदांत को ईमेल भेजा. बोर्ड ने कहा कि (CBSE 12th Re-evaluation) मामले की जांच हो गई है.उनकी सही फिजिक्स की आंसर शीट उनके ईमेल पर भेज दी गई है. उनके नंबर भी जल्दी अपडेट कर दिए जाएंगे.CBSE के संयुक्त सचिव ने वेदांत को पत्र लिखा.उन्होंने सही फिजिक्स की आंसर शीट अटैच भी की है. बोर्ड ने पक्का किया कि नए नंबरों के हिसाब से रिजल्ट जल्दी बदल दिया जाएगा.
CBSE 12th Re-evaluation: केमिस्ट्री का अलग मामला
वेदांत के मामले के बाद केमिस्ट्री की आंसर शीट में भी गड़बड़ी की शिकायत आई.एक छात्र ने सोशल मीडिया पर बताया कि CBSE ने उनकी चिंता समझी और केमिस्ट्री के पेपर की फिर से जांच की बात कही है. सोशल मीडिया पर खबर फैलने के बाद CBSE ने वेदांत के मामले को तुरंत महत्व दिया. बोर्ड ने छात्र से सीधे संपर्क किया.अब CBSE की एक विशेष टीम सोशल मीडिया पर सभी शिकायतों पर नजर रख रही है. ये मामले CBSE की आंसर शीट चेक करने और रिजल्ट के बाद की व्यवस्था पर लगातार सवाल उठा रहे हैं.छात्र अब पूछ रहे हैं कि आंसर शीट की कॉपी देने की प्रक्रिया कितनी सही है. सत्यापन की प्रक्रिया पर भी सवाल हैं.दोबारा चेक करने की व्यवस्था पर भी चर्चा हो रही है.बोर्ड ने सभी स्टूडेंट्स को भरोसा दिलाया है कि गलतियों को ठीक किया जाएगा.इससे किसी स्टूडेंट का नुकसान नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: CBSE 12वीं की आंसर शीट री-चेकिंग पोर्टल बिल्कुल ठीक, 3 घंटे में आए 3.8 लाख आवेदन
