BPSC Warning: सावधान हो जाएं! फर्जी टेलीग्राम ग्रुप को लेकर बीपीएससी ने जारी किया नोटिस

BPSC Warning Against Fake Telegram Group: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 'BPSC PATNA' नाम के एक फर्जी टेलीग्राम ग्रुप के बारे में चेतावनी जारी की है. आयोग ने अभ्यर्थियों को अलर्ट किया है. आइए, जानते हैं बीपीएससी ने नोटिस (BPSC Notice) में क्या कहा.

BPSC Warning Against Fake Telegram Group: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हाल ही में परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक जरूरी नोटिस जारी किया है. बीपीएससी ने एक फर्जी टेलीग्राम ग्रुप (Fake Telegram Group) को लेकर अभ्यर्थियों को अलर्ट किया है. दरअसल, BPSC 71st CCE परीक्षा सितंबर महीने में आयोजित की गई थी. ऐसे में रिजल्ट के इंतजार में छात्रों को गलत जानकारी दी जा रही है.

BPSC Notice: बीपीएससी ने नोटिस जारी कर क्या कहा?

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ‘BPSC PATNA’ नाम के एक फर्जी टेलीग्राम ग्रुप के बारे में चेतावनी जारी की है. बीपीएससी ने अपने X ऑफिशियल अकाउंट पर लिखा, “आवश्यक सूचना! आयोग के संज्ञान में यह मामला आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा टेलीग्राम पर ‘BPSC PATNA’ नाम से एक ग्रुप बनाया गया है, जिसमें एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा की फर्जी और एडिटेड (Edited) OMR Sheet जारी की जा रही है.” 

बीपीएससी ने आगे कहा कि इस तरह की फेक खबरों (Fake News) से बचें और इन पर विश्वास न करें. साथ ही BPSC ने कहा कि किसी भी जानकारी के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल्स चेक करें. जैसा कि आप ट्वीट में साफतौर पर देख सकते हैं कि इसे 5 नवंबर को जारी किया गया था. लेकिन इस खबर को आप तक पहुंचाने का उद्देश्य ये है कि आगे भी इस तरह की फेक खबरों की पहचान कर सकें और केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें.

BPSC Official Website: बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट का पता

बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, bpsc.bihar.gov.in. अगर आपको बीपीएससी परीक्षा (BPSC Exam) के संबंध में कोई भी जानकारी चाहिए तो आपको BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

बीपीएससी ने कहा झूठी है जानकारी

ईमेल और सोशल मीडिया से मिली खबरों ने इस मामले को आयोग के ध्यान में लाया है. टेलीग्राम पर एक धोखाधड़ी करने वाले ग्रुप ने फर्जी बीपीएससी 71वीं सीसीई ओएमआर शीट जारी की है. BPSC ने साफतौर पर कहा है कि ये संदेश पूरी तरह से झूठ और भ्रामक है.

71वीं CCE परीक्षा को लेकर ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें नोटिस

बीपीएससी ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर What’s New सेक्शन में 71वीं CCE परीक्षा की OMR शीट को लेकर जानकारी दी है. अगर आप चाहें तो इस नोटिस को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- CBSE Board 10th Science Sample Paper 2026: 10वीं साइंस का सैंपल पेपर जारी, 3 घंटे में Solve करने होंगे 3 सेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >