BPSC Calendar देखते ही कंफ्यूज हुए छात्र, नहीं है इस बड़ी परीक्षा की तारीख

BPSC Calendar 2025: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया है. बीपीएससी की तरफ से जारी कैलेंडर में साल 2024-25 में होने वाली परीक्षाओं की डेटशीट जारी की गई है. हालांकि, एग्जाम कैलेंडर के आने से भारी संख्या में छात्र परेशान हुए हैं.

BPSC Calendar 2025: बिहार में सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं की डेटशीट जारी हुई है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से नया वार्षिक कैलेंडर जारी हुआ है. एग्जाम कैलेंडर के आते ही एक नई बहस छिड़ गई है. सोशल मीडिया पर कैलेंडर को लेकर कई पोस्ट किे जा रहे हैं. बता दें कि ज्यादातर छात्रों का कहना है कि नए बीपीएससी कैलेंडर में एक अहम परीक्षा की तारीख बताई ही नहीं गई है.

BPSC Calendar 2025 में इस परीक्षा की तारीख नहीं

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार, बिहार में होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 4) की तारीख नहीं बताई गई है. बता दें कि हाल ही में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधानसभा में बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर जानकारी साझा किया है.

Bihar Board 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले यहां करें चेक

बिहार में लाखों की संख्या में शिक्षकों की भर्ती के लिए BPSC TRE Exam का आयोजन किया गया है. इस कड़ी में तीसरे शिक्षक भर्ती की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2024 को शुरू हुई थी. इसमें कुल 86000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की गईं. इन पदों के लिए रिजल्ट 5 मार्च 2025 को जारी हुआ. ट्विटर (X) पर छात्र इसको लेकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

BPSC 70th CCE Exam: बिहार 70वीं कंबाइंड परीक्षा पर अपडेट

बीपीएससी कैलेंडर के अनुसार, बिहार सीसीई 70वीं कंबाइंड परीक्षा को लेकर भी जानकारी साझा की गई है. एकीकृत सीसीई 70वीं के लिए बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षाएं 13 दिसंबर, 2024 और 4 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थीं. बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम 23 जनवरी, 2025 को जारी किए गए थे. हालांकि, इसके इंटरव्यू की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है.

इस कैलेंडर में बिहार में होने वाली ज्यूडिशियल मेंबर परीक्षा की तारीख घोषित हुई है. बता दें कि यह परीक्षा 3 मई से 5 मई तक होगी. सहायक प्रोफेसर (भौतिकी), सहायक क्यूरेटर/शोध एवं प्रकाशन अधिकारी, आदि जैसे कई पद शामिल हैं. परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.gov.in पर एग्जाम कैलेंडर चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बीपीएससी का एग्जाम कैलेंडर जारी, देखें कब होगी कौन सी परीक्षा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >