BPSC ऑडिटर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, देखें शेड्यूल

BPSC Auditor Exam Date 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से ऑडिटर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है. इस वैकेंसी मे आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एग्जाम शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

BPSC Auditor Exam Date 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ऑडिटर भर्ती परीक्षा 2026 की संभावित परीक्षा तिथि घोषित कर दी है. आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ऑडिटर पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा 5 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी.

BPSC ऑडिटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और उम्मीदवार 26 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 26 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी. आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी.

BPSC Auditor Exam Date 2026: देखें एग्जाम शेड्यूल

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर उपलब्ध “Latest Notifications” सेक्शन खोलें.
  • ऑडिटर भर्ती परीक्षा 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर परीक्षा तिथि और अन्य जरूरी जानकारी वाला नोटिस खुल जाएगा.
  • भविष्य के लिए नोटिस डाउनलोड करके उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

BPSC Auditor Exam Notice चेक करें

कैसे होगा सेलेक्शन?

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे. प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी, जबकि अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर तैयार की जाएगी.

प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन विषय से 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी. इस परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 प्रतिशत, बीसी वर्ग को 36.5 प्रतिशत, ईबीसी वर्ग को 34 प्रतिशत तथा एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को न्यूनतम 32 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा.

यह भी पढ़ें: UP में एक्साइज कांस्टेबल के 722 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए है सुनहरा मौका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >