Bihar SI Vacancy 2026 Physical Eligibility: बिहार एसआई की परीक्षा के लिए फिजिकल टेस्ट बहुत जरूरी है. दौड़ से लेकर सीना और लंबाई के लिए अलग-अलग क्राइटेरिया सेट है और इन्हें पूरा करना जरूरी है. अप्लाई करने से पहले फिजिकल टेस्ट के लिए जरूरी क्राइटेरिया जान लें.
Bihar SI Eligibility Criteria: यहां देखें फिजिकल टेस्ट के लिए क्राइटेरिया
बिहार एसआई वैकेंसी के लिए फिजिकल टेस्ट बहुत महत्वपूर्ण है. कद काठी के नियम सेट किए जाते हैं.
ऊंचाई (Bihar SI Height Criteria)
पुरुष उम्मीदवारों के लिए
- अनारक्षित (सामान्य) व पिछड़ा वर्ग- न्यूनतम 165 सेमी
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग, SC/ST- न्यूनतम 160 सेमी
महिला उम्मीदवारों के लिए
- सभी वर्ग- न्यूनतम 155 सेमी
- न्यूनतम वजन- 48 किलो
सीना (Bihar SI Chest Eligibility Criteria)
सीने की चौड़ाई सिर्फ पुरुषों की देखी जाती है. ये टेस्ट महिलाओं के लिए नहीं होता है.
सामान्य, पिछड़ा व अत्यंत पिछड़ा वर्ग-
- बिना फुलाए- 81 सेमी (न्यूनतम)
- फुलाकर- 86 सेमी (न्यूनतम)
- फुलाने के बाद कम से कम 5 सेमी का अंतर अनिवार्य
अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST)-
- बिना फुलाए- 79 सेमी (न्यूनतम)
- फुलाकर- 84 सेमी (न्यूनतम)
- फुलाने के बाद कम से कम 5 सेमी का अंतर जरूरी
शारीरिक दक्षता परीक्षा (Bihar SI Physical Efficiency Test)
दौड़
- पुरुष- 1 मील – 6 मिनट 30 सेकंड
- महिला- 1 किलोमीटर – 6 मिनट
ऊंची कूद (High Jump)
- पुरुष- न्यूनतम 4 फीट
- महिला- न्यूनतम 3 फीट
लंबी कूद (Long Jump)
- पुरुष- न्यूनतम 12 फीट
- महिला- न्यूनतम 9 फीट
गोला फेंक (Shot Put)
- पुरुष- 16 पाउंड का गोला- न्यूनतम 16 फीट
- महिला- 12 पाउंड का गोला- न्यूनतम 10 फीट
Bihar SI Vacancy Details: एक नजर मुख्य डिटेल पर
बिहार एसआई वैकेंसी के जरिए 78 पोस्ट भरे जाएंगे. आवेदन 27 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट 27 फरवरी 2026 है. किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं तो अप्लाई करें. आयु सीमा 20 वर्ष -42 के बीच है. सेलेक्शन प्रीलिम्स, रिटेन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा.
यह भी पढ़ें- झारखंड सिविल सर्विस के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से करें अप्लाई
