Bihar Polytechnic Admission 2026: बिहार में पॉलिटेक्निक और पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board यानी BCECEB ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट एंट्रेंस एग्जाम (DCECE) 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो छात्र इंजीनियरिंग डिप्लोमा या पैरामेडिकल कोर्स करना चाहते हैं, वे अब आवेदन कर सकते हैं.
DCECE 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. उम्मीदवार 21 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 अप्रैल 2026 तय की गई है.
Bihar Polytechnic Admission 2026: ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर DCECE 2026 या Polytechnic Admission लिंक पर क्लिक करें.
- अब New Registration पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
- जरूरी दस्तावेज और फोटो अपलोड करें.
- आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख लें.
Bihar Polytechnic Admission 2026 Apply Here
आवेदन फीस
इस परीक्षा के लिए आवेदन फीस सब्जेक्ट ग्रुप के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है. एक सब्जेक्ट ग्रुप के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये फीस देनी होगी. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए फीस 480 रुपये तय की गई है. दो सब्जेक्ट ग्रुप के लिए सामान्य वर्ग की फीस 850 रुपये और तीन ग्रुप के लिए 950 रुपये है.
कौन कर सकता है आवेदन?
पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (PE) और पैरामेडिकल मैट्रिक स्तर के कोर्स के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. जो छात्र इस साल 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं.
पैरामेडिकल इंटर स्तर के कोर्स के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी या मैथ्स विषय होना चाहिए. कुछ कोर्स जैसे GNM और ANM में खास नियम भी लागू होते हैं.
यह भी पढ़ें: IIT JAM 2026 का रिजल्ट जारी, jam2026.iitb.ac.in पर करें चेक
