बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन का एक और मौका, 10वीं-12वीं के स्टूडेंट 16 सितंबर तक करें अप्लाई

Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है. साथ ही बोर्ड ने छात्रों को डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार करने का भी मौका दिया है.

Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड से मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. अब संबंधित स्कूलों और इंटर कॉलेजों के विद्यार्थी 16 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं.

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में भी कर सकेंगे सुधार

परीक्षा फॉर्म की लास्ट डेट बढ़ाने के साथ बोर्ड ने विद्यार्थियों को डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार का भी मौका दिया है. स्कूल के प्रधान अब विद्यार्थियों के डमी कार्ड में दर्ज नाम, माता-पिता के नाम, डेट ऑफ बर्थ समेत अन्य जरूरी जानकारियों की जांच कर जरूरी ऑनलाइन सुधार करा सकते हैं. यह प्रक्रिया 28 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक चलेगी.

15 सितंबर तक जमा करना होगा परीक्षा शुल्क

बोर्ड के निर्देश के अनुसार, परीक्षा शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 15 सितंबर 2026 रखी गई है. इसके बाद 16 सितंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे लास्ट डेट का इंतजार किए बिना अपने स्कूल से संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

घोषणा पत्र अपलोड करना जरूरी

BSEB ने परीक्षा फॉर्म के साथ हस्ताक्षरित घोषणा पत्र अपलोड करना अनिवार्य किया है. इसमें विद्यार्थी, उनके माता-पिता या अभिभावक और स्कूल प्रधान के साइन होने चाहिए. जिन विद्यार्थियों का घोषणा पत्र निर्धारित समय तक पोर्टल पर अपलोड नहीं होगा, उनका परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा और एडमिट कार्ड जारी होने में भी परेशानी हो सकती है.

स्कूल के जरिए पूरी होगी आवेदन प्रक्रिया

परीक्षा फॉर्म से जुड़ी प्रक्रिया संबंधित स्कूल और इंटर कॉलेज के माध्यम से पूरी की जाएगी. नियमित और स्वतंत्र श्रेणी के विद्यार्थियों के फॉर्म में कुछ जानकारियां पहले से भरी रहेंगी, जबकि बाकी डिटेल्स स्टूडेंट को भरना होगा. पूर्व के छात्र, कंपार्टमेंटल और क्वालिफाइंग कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए अलग आवेदन फॉर्म की व्यवस्था है.

विद्यार्थियों के लिए जरूरी सलाह

बिहार बोर्ड ने स्कूलों को समय पर परीक्षा फॉर्म और अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं. विद्यार्थियों को अपना डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जरूर चेक करना चाहिए और नाम, डेट ऑफ बर्थ, माता-पिता के नाम जैसी जानकारी में गलती होने पर तय समय के भीतर सुधार कराना चाहिए.

ये भी पढ़ें: BSEB STET 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >