BCA vs BBA: बीसीए या बीबीए किसमें लें एडमिशन? देखें प्लेसमेंट और करियर गाइड

BCA vs BBA: बीसीए (BCA) और बीबीए (BBA) दोनों ही ग्रेजुएशन कोर्स हैं. बीसीए कंप्यूटर के क्षेत्र में करियर बनाता है, जबकि बीबीए बिजनेस और मैनेजमेंट में. सही कोर्स चुनना आपके भविष्य को तय करता है. यह आर्टिकल आपको इन दोनों के बीच सही चुनाव करने में मदद करेगा.

BCA vs BBA: बीसीए (Bachelors in Computer Applications) और बीबीए (Bachelors in Business Administration) दोनों ही ग्रेजुएट कोर्स हैं जो छात्रों को अलग-अलग करियर विकल्प देते हैं. सही कोर्स चुनना आपके भविष्य को प्रभावित कर सकता है. इस आर्टिकल में हम बीसीए और बीबीए (BCA vs BBA) के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे ताकि आप अपने करियर के लिए सही विकल्प चुन सकें.

What is BCA: बीसीए क्या है?

बीसीए कंप्यूटर और आईटी क्षेत्र का कोर्स है. इसमें प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेब डिजाइनिंग, डेटाबेस मैनेजमेंट और नेटवर्किंग जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं. अगर आपको कंप्यूटर और तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना है तो बीसीए आपके लिए सही विकल्प है. बीसीए के बाद छात्र MCA, MTech या सॉफ्टवेयर इंजीनियर, वेब डेवलपर, डेटा एनालिस्ट जैसे पदों पर करियर कर सकते हैं.

What is BBA: बीबीए क्या है?

बीबीए मैनेजमेंट और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का कोर्स है. इसमें मार्केटिंग, फाइनेंस, HR, ऑपरेशन्स और बिजनेस स्ट्रैटेजी जैसे विषय शामिल होते हैं. अगर आपका इंटरेस्ट मैनेजमेंट, बिजनेस या ऑफिस रोल में है तो बीबीए आपके लिए बेहतर रहेगा. बीबीए के बाद छात्र MBA, फाइनेंस एनालिस्ट, मार्केटिंग मैनेजर, HR Executive और बिजनेस कंसल्टेंट जैसे पदों पर करियर बना सकते हैं.

BCA vs BBA

स्पेशलाइजेशनBCA (बीसीए)BBA (बीबीए)
कोर्स फोकसकंप्यूटर एप्लीकेशन, प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेब और मोबाइल एप्लिकेशनबिजनेस मैनेजमेंट, मार्केटिंग, फाइनेंस, HR, ऑपरेशन्स और बिजनेस स्ट्रैटेजी
योग्यता12वीं पास (साइंस/कंप्यूटर में इंटरेस्ट)12वीं पास (सभी स्ट्रीम से आवेदन कर सकते हैं)
करियर विकल्पसॉफ्टवेयर डेवलपर, वेब डेवलपर, डेटा एनालिस्ट, IT कंसल्टेंटमार्केटिंग मैनेजर, HR Executive, बिजनेस एनालिस्ट, फाइनेंस/बैंकिंग प्रोफेशनल
उच्च शिक्षा विकल्पMCA, M.Tech, IT स्पेशलाइजेशन कोर्सMBA, PGDM, फाइनेंस/HR/मार्केटिंग स्पेशलाइजेशन

प्लेसमेंट और करियर विकल्प

बीसीए छात्रों को IT कंपनियों में जॉब मिलने का अवसर मिलता है. बड़े आईटी फर्म जैसे TCS, Infosys, Wipro और Cognizant में बीसीए पास छात्र आसानी से जॉब पा सकते हैं. शुरुआती सैलरी आमतौर पर 3 से 5 लाख प्रति वर्ष होती है और अनुभव के साथ यह बढ़ती है. बीबीए छात्रों के लिए प्लेसमेंट बैंकिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग और HR सेक्टर में अधिक होते हैं. शुरुआती सैलरी 3 से 6 लाख प्रति वर्ष होती है और प्रबंधन के क्षेत्र में करियर ग्रोथ तेजी से होती है. यह अनुमानित सैलरी डिटेल्स है यह कंपनी और अनुभव के आधार पर अलग-अलग भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस को छोड़ा पीछे, झारखंड की अमृता ने इस ब्रांच से Google में मारी एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >