IBPS Clerk Exam Pattern 2026: IBPS ने क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती निकाली है. इस बार IBPS क्लर्क परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है. एक्सपर्ट का कहना है कि परीक्षा पैटर्न के बदलाव से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा. केवल स्टूडेंट्स को 5 और सवाल बनाने होंगे. IBPS की भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 अगस्त है और परीक्षा अक्टूबर महीने में होगी. ऐसे में आइए, जानते हैं कि इस साल परीक्षा पैटर्न में क्या बदलाव किया गया है.
एक्सपर्ट ने बताया परीक्षा पैटर्न में बदलाव से क्या होगा?
पीजीटी इंग्लिश शिक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि IBPS क्लर्क परीक्षा के पैटर्न में हुआ बदलाव छात्रों को अधिक प्रभावित नहीं करेगा. पहले के मुकाबले स्टूडेंट्स को केवल 5 और सवाल हल करने होंगे. उन्होंने कहा IBPS Clerk 2026 की मुख्य परीक्षा (Mains) के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है.
इसमें प्रश्नों की संख्या बढ़ाई गई है. परीक्षा की टाइमिंग भी बढ़ाई गई है. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Quantitative Aptitude) सेक्शन में भी बदलाव किया गया है. हालांकि, प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
IBPS क्लर्क 2026 की मुख्य परीक्षा का पैटर्न बदला
IBPS Clerk 2026 की मुख्य परीक्षा (Mains) के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है. इसमें सवालों की संख्या बढ़ाई गई है, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Quantitative Aptitude) सेक्शन में भी चेजेंस किए गए हैं. परीक्षा के लिए अधिक समय दिया जाएगा. IBPS की प्रीलिम्स परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
IBPS क्लर्क परीक्षा के 4 मुख्य बदलाव
- मुख्य परीक्षा (Mains) में टोटल सवालों की संख्या 155 से बढ़ाकर 160 कर दी गई है.
- परीक्षा की कुल टाइमिंग 120 मिनट से बढ़ाकर 125 मिनट कर दी गई है.
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Quantitative Aptitude) सेक्शन में अब 35 की जगह 40 सवाल पूछे जाएंगे. इस सेक्शन को हल करने के लिए 35 मिनट का समय मिलेगा.
- टोटल मार्क्स पहले की तरह 200 ही रहेंगे.
सिर्फ मेन्स परीक्षा के पैटर्न में ही बदलाव किया गया है. प्रीलिम्स परीक्षा (Prelims) के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
IBPS क्लर्क परीक्षा के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?
IBPS की क्लर्क भर्ती के लिए ग्रेजुएशन डिग्री अनिवार्य है. कंप्यूटर का नॉलेज अनिवार्य है. कंप्यूटर में सर्टिफिकेट चाहिए या फिर स्कूल कॉलेज में कंप्यूटर विषय पढ़ा हो. साथ ही स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी है. न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु में SC/ST को 5 वर्ष के की छूट मिलेगी और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-नॉन क्रीमि लेअर) को 3 वर्ष की छूट मिलेगी.
यह भी पढ़ें- एक ही शिफ्ट में होगी NEET PG, कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा
