Distance Education Top University: आज के समय में डिस्टेंस एजुकेशन सिर्फ गांव या दूर-दराज के छात्रों के लिए नहीं बल्कि वर्किंग प्रोफेशनल के लिए भी शानदार ऑप्शन बनकर उभरा है. ऐसे कैंडिडेट्स जो रेगुलर क्लास नहीं कर सकते हैं, लेकिन डिग्री लेना है, उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन है. आप घर बैठे अंडर ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और यहां तक की पीएचडी जैसे कोर्स भी कर सकते हैं. इसी के साथ आज के समय में डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए कई सर्टिफिकेट कोर्स भी कराए जाते हैं.
डिस्टेंस एजुकेशन क्या है?
डिस्टेंस एजुकेशन एक ऐसा सिस्टम है, जिसमें छात्रों को रोजाना कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होती है. स्टडी मैटेरियल, ऑनलाइन क्लास, रिकॉर्डेड लेक्चर और असाइनमेंट के माध्यम से पढ़ाई कराई जाती है. केवल परीक्षाओं में फिजिकली शामिल होना पड़ता है. परीक्षा यूनिवर्सिटी द्वारा तय किए गए एग्जाम सेंटर पर कराई जाती है. हालांकि, स्टूडेंट्स के लिए होम सेंटर (अपने घर के करीब वाला सेंटर) चुनने की सुविधा होती है.
किन-किन यूनिर्विसिटी से कर सकते हैं डिस्टेंस एजुकेशन की पढ़ाई?
देश में कई यूनिवर्सिटी हैं, जो डिस्टेंस एजुकेशन ऑफर करती हैं. आज हम जानेंगे उन टॉप यूनिवर्सिटी के बारे में जो डिस्टेंस एजुकेशन के लिए फेमस है.
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)
डिस्टेंस लर्निग की जब भी बात आती है तो सबसे पहला नाम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय जिसे इग्नू (IGNOU) का आता है. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, ओपन यूनिवर्सिटी की लिस्ट में IGNOU पहले स्थान पर है.1985 में स्थापित ये यूनिवर्सिटी आज भी पूरे भारत में डिस्टेंस एजुकेशन के लिए जाना जाता है. वर्किंग प्रोफेशनल भी इग्नू से अलग-अलग स्किल बेस्ड कोर्स करते रहते हैं. इग्नू के बारे में बेस्ट बात ये है कि यहां की पढ़ाई सस्ती है. साथ ही सभी राज्यों में इसके क्षेत्रीय केंद्र (Regional Centres) और अध्ययन केंद्र (Study Centres) स्थित हैं, जिससे छात्र नौकरी के साथ-साथ आसानी से डिग्री पूरी कर पाते हैं.
इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार, यहां आज के डेट में करीब 333 प्रोग्राम ऑफर किए जाते हैं. फॉरेन लैंग्वेज, MBA, वोकेशन कोर्स और कई रेगुलर कोर्स में डिग्री ऑफर की जाती है. एडमिशन लेने के लिए IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अप्लाई करें. एडमिशन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कॉलेज के एडमिशन वाले हिस्से में जाएं और यहां Admission For ODL Programme की लिंक पर क्लिक करें. आपको यहां सारी जानकारी मिल जाएगी.
IGNOU Fees: इग्नू की फीस
फीस की बात करें तो IGNOU के अलग-अलग कोर्स की फीस 1500 से शुरू होकर 10 हजार रूपये उससे ज्यादा है. हर साल फीस रिवाइज्ड होती है. फीस संबंध अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें.
दिल्ली विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (DU SOL)
IGNOU के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की भी काफी चर्चा है. DU SOL दिल्ली यूनिवर्सिटी से संचालित किया जाता है. यहां भी रेगुलर कोर्स के अलावा MBA जैसे प्रोग्राम ऑफर किए जाते हैं. एडमिशन लेने के लिए DU SOL की ऑफिशियल वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाएं.
नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी (NOU), पटना
नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी बिहार सरकार के अधिनियम के तहत स्थापित एक राज्य मुक्त विश्वविद्यालय (State Open University) है. इसे डिस्टेंस एजुकेशन काउंसिल (DEC), इग्नू द्वारा भी मान्यता प्राप्त है. वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, यहां रेगुलर एजुकेशन के साथ-साथ, मास कम्युनिकेशन, कंप्यूटर एप्लिकेशन, बीएड जैसे कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं. अधिक जानकारी के लिए NOU की ऑफिशियल वेबसाइट nou.ac.in देखें. कोर्स की जानकारी के लिए वेबसाइट के स्कूल सेक्शन में जाएं.
कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (KSOU)
मैसूर स्थित कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (KSOU) भी डिस्टेंस एजुकेशन के लिए जाना जाता है. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, ओपन स्कूलिंग की लिस्ट में ये दूसरे स्थान पर है. यहां बायोटेक्नोलॉजी, मास कम्युनिकेशन, रेगुलर ग्रेजुएशन विषय और लैंग्वेज डिग्री भी ऑफर की जाती है. अगर आप भी कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना चाहते हैं तो अधिक जानकारी के KSOU की ऑफिशियल वेबसाइट soumysuru.ac.in पर जाएं. एकेडमिक सेक्शन में जाकर आप कोर्स की जानकारी ले सकते हैं.
UP Rajarshi Tandon Open University इलाहाबाद
NIRF Ranking 2025 के अनुसार, ओपन स्कूल कैटेगरी में ये यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर है. ऐसे में आप यहां से भी डिस्टेंस एजुकेशन हासिल कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट uprtou.ac.in देखें.
इन यूनिवर्सिटी से भी कर सकेत हैं पढ़ाई
इसके अलावा डॉ बीआर अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी, यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी (YCMOU), नेताजी सुभाष ओपन यूनिवर्सिटी (NSOU), तमिलनाडु ओपन यूनिवर्सिटी (TNOU) और मध्य प्रदेश भोज (ओपन) यूनिवर्सिटी से भी डिस्टेंस एजुकेशन हासिल कर सकते हैं.
डिस्टेंस एजुकेशन के फायदे
- नौकरी के साथ पढ़ाई करने की सुविधा
- रेगुलर कोर्स की तुलना में कम फीस
- समय और स्थान की लचीलापन
- देशभर के किसी भी हिस्से से एडमिशन लेने की सुविधा
- यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट समेत कई कोर्स उपलब्ध
Distance Education के लिए एडमिशन कैसे लें?
- UGC-DEB से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय का चयन करें.
- विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
यह भी पढ़ें- PM Internship Scheme: हर महीने मिलेंगे 9 हजार, जानें अप्लाई करने का Step By Step पूरा Process
