दिल्ली में प्रिंसिपल के 124 और वाइस प्रिंसिपल के 704 पद खाली, UPSC ने जारी किया सकुर्लर

Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल के 828 पद खाली हैं. UPSC भर्ती के तहत 124 प्रिंसिपल और 704 वाइस-प्रिंसिपल पोस्ट को सीधी भर्ती से भरा जाएगा. दिल्ली सरकार के डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन (DoE) के अधीन करीब 1,090 सरकारी स्कूल संचालित हैं.

Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल के कई पोस्ट खाली हैं. HT की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से जारी भर्ती नाेटिफिकेशन से सामने आया है कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल के कुल 828 पोस्ट खाली हैं. दिल्ली सरकार के डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन (DoE) के अधीन करीब 1,090 सरकारी स्कूल संचालित किए जा रहे हैं. आइए डिटेल में जानते हैं.

How Many Posts: जानिए कितने पोस्ट हैं खाली?

डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, इन रिक्तियों में प्रिंसिपल के 124 पोस्ट और वाइस-प्रिंसिपल के 704 पोस्ट शामिल हैं. इन पोस्ट के लिए एप्लिकेशन प्राेसेस 25 जुलाई से शुरू हुई थी. इसमे अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त है.

Detail Notification Check Here

124 पोस्ट पर प्रिंसिपल्स का Direct Recruitment

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल के कुल 950 पद अप्रूव्ड हैं. इनमें से 50% यानी 475 पोस्ट सीधी भर्ती के लिए निर्धारित हैं, जबकि बाकी 50% पोस्ट को प्रमोशन के माध्यम से भरा जाना है. UPSC के नाेटिफेकेशन में सीधी भर्ती वाले कोटे में प्रिंसिपल के 124 पद खाली बताए गए हैं.

ये भी पढ़ें: गर्मी की छुट्टियों का हुआ ऐलान, दिल्ली यूपी समेत कई राज्यों में स्कूल बंद, यहां देखें लिस्ट

Vice Principal Vacant Post: कितने पोस्ट खाली?

जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार के स्कूलों में वाइस-प्रिंसिपल के कुल 1,670 पद अप्रूव्ड हैं. इनमें से 50% यानी 835 पोस्ट सीधी भर्ती के लिए हैं. सीधी भर्ती कोटे में वाइस-प्रिंसिपल के 704 पोस्ट खाली हैं. वहीं, प्रमोशन कोटे के करीब 400 पोस्ट का काम फिलहाल एडहॉक वाइस-प्रिंसिपलों के जरिए संभाला जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 3 या 4 मार्च को बंद रहेंगे स्कूल? जानिए आपके राज्य में होली की छुट्टी कब होगी

How Many Schools Under Government: जानिए इसके बारे में

दिल्ली सरकार के डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन (DoE) के अधीन करीब 1,090 सरकारी स्कूल हैं. ऐसे में प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल के पदों पर रिक्तियां स्कूलों के प्रशासनिक संचालन और शैक्षणिक प्रबंधन में बाधा डाल सकती है.

ये भी पढ़ें: Vidya Vahini Scheme: दिल्ली की क्लास 9th की लड़कियों को मिलेगा साइकिल, पहले फेज में 3000 स्टूडेंट्स को मिला लाभ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >