CUET Counselling की पहली लिस्ट में नहीं आया नाम, फिर भी मिल सकता है एडमिशन, जानिए कैसे

CUET Counselling 2026: CUET UG 2026 के आधार पर कई विश्वविद्यालयों में काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में पहली अलॉटमेंट लिस्ट में सीट नहीं मिलने पर कई स्टूडेंट निराश हो जाते हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि एडमिशन का मौका खत्म हो गया. आइए जानते हैं कि आगे आपके पास कौन-कौन से ऑप्शन बचते हैं.

CUET Counselling 2026: देशभर के कई केंद्रीय और अन्य विश्वविद्यालयों में CUET UG 2026 के आधार पर एडमिशन प्रक्रिया जारी है. अलग-अलग विश्वविद्यालय अपने तय शेड्यूल के अनुसार सीट अलॉटमेंट कर रहे हैं. ऐसे में कई ऐसे स्टूडेंट भी हैं, जिन्हें पहली लिस्ट में सीट नहीं मिली है. अगर आपका नाम भी पहली सूची में नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कई मामलों में आगे भी एडमिशन का मौका मिल सकता है.

पहली लिस्ट अंतिम नहीं होती

कई स्टूडेंट पहली अलॉटमेंट लिस्ट आने के बाद यह मान लेते हैं कि अब एडमिशन की संभावना खत्म हो गई. जबकि ऐसा जरूरी नहीं है. काउंसलिंग के दौरान कई स्टूडेंट सीट मिलने के बाद भी एडमिशन नहीं लेते, कुछ दूसरे विश्वविद्यालय का ऑप्शन चुन लेते हैं और कुछ निर्धारित समय तक फीस जमा नहीं कर पाते. ऐसी स्थिति में ये सीटें खाली हो जाती हैं और इन्हें अगले राउंड में दोबारा आवंटित किया जाता है.

ये भी पढ़ें: KVS परिवार में जुड़े 3 नए मेंबर, इन 3 शहरों में खुले केंद्रीय विद्यालय

आगे किन स्टूडेंट्स को मिल सकता है मौका?

अगर आपने समय पर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की है और संबंधित विश्वविद्यालय की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो अगले राउंड में सीट मिलने की संभावना बनी रहती है. कई विश्वविद्यालय बाद के अलॉटमेंट राउंड, अपग्रेड राउंड या खाली सीटों के आधार पर भी एडमिशन देते हैं. हालांकि यह प्रक्रिया हर विश्वविद्यालय में अलग-अलग हो सकती है.

इन बातों का रखें खास ध्यान

पहली लिस्ट में सीट नहीं मिलने के बाद सबसे बड़ी गलती काउंसलिंग पोर्टल देखना बंद कर देना होती है. अभ्यर्थियों को नियमित रूप से अपने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी होने वाले नोटिस, अगली अलॉटमेंट लिस्ट और महत्वपूर्ण तारीखों पर नजर रखनी चाहिए. अगर किसी चरण में डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, फीस जमा करने या अन्य प्रक्रिया का मौका मिलता है, तो उसे तय समय के भीतर पूरा करना जरूरी है.

CUET सिर्फ परीक्षा है, काउंसलिंग नहीं

यह भी समझना जरूरी है कि CUET केवल प्रवेश परीक्षा है. इसके बाद एडमिशन की पूरी प्रक्रिया संबंधित विश्वविद्यालय अपने-अपने नियमों के अनुसार संचालित करते हैं. इसलिए दिल्ली विश्वविद्यालय, बीएचयू, इलाहाबाद विश्वविद्यालय या किसी भी अन्य संस्थान में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को उस विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट से अपडेट लेते रहना चाहिए.

ध्यान देने वाली बात

पहली लिस्ट में सीट नहीं मिलने का मतलब यह नहीं है कि एडमिशन का रास्ता बंद हो गया. अगर आपने सही तरीके से आवेदन किया है, तो अगले अलॉटमेंट राउंड, अपग्रेड या खाली सीटों के जरिए भी मौका मिल सकता है. इसलिए जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष निकालने के बजाय ऑफिशियल अपडेट पर नजर बनाए रखें और तय समय सीमा के भीतर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करें.

ये भी पढ़ें: CUET Counselling 2026 में होने वाली 5 बड़ी गलतियां, जिनसे छूट सकता है एडमिशन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >