CSIR UGC NET June 2026: NTA ने CSIR UGC NET जून 2026 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) और स्टूडेंट्स की रिस्पॉन्स शीट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है. परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं. अगर किसी कैंडिडेट्स को किसी क्वेश्चन के आंसर पर ऑब्जेक्शन है, तो वह 18 अगस्त 2026 की रात 11 बजे तक ऑनलाइन चैलेंज कर सकते हैं.
आपत्ति दर्ज कराने का फीस और नियम
- हर एक सवाल पर ऑब्जेक्शन रजिस्टर कराने के लिए 200 रुपए प्रोसेसिंग फीस देनी होगी. यह फीस non-refundable, यानी वापस नहीं की जाएगी.
- फीस का भुगतान केवल क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से ऑनलाइन किया जा सकता है.
- 18 अगस्त 2026 की रात 11 बजे के बाद रजिस्टर की गई ऑब्जेक्शन या बिना फीस जमा किए गए दावों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: UGC NET जून परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे करें चेक
ऐसे डाउनलोड करें आंसर की और रजिस्टर करें ऑब्जेक्शन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर "CSIR UGC NET June 2026 Answer Key Challenge" लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना एप्लिकेशन नंबर और DOB,पासवर्ड डालकर लॉग इन करें.
- लॉग इन करने के बाद स्क्रीन पर आपकी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की दिखाई देंगी.
- जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसकी Question ID चुनें.
- अपने दावे के समर्थन में जरूरी डॉक्यूमेंट्स PDF फॉर्मेट में अपलोड करें.
- इसके बाद तय फीस भरें और फॉर्म सबमिट कर दें.
- फ्यूचर के लिए सबमिट किए गए पेज का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें.
CSIR UGC NET June 2026: सब्जेक्ट एक्सपर्ट करेंगे चेक
स्टूडेंट्स द्वारा भेजे गए सभी ऑब्जेक्शन की चेकिंग सब्जेक्ट एक्सपर्ट की टीम करेगी. यदि किसी आपत्ति को सही पाया जाता है, तो प्रोविजनल आंसर की में जरूरी बदलाव किए जाएंगे. इसके बाद फाइनल आंसर की जारी होगी और उसी के बेसिस पर CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट अनाउंस किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: UGC NET Answer Key 2026: आज जारी हो सकती है आंसर-की, ऐसे करें चेक
