Chirag Paswan Salary: कॉलेज ड्रॉप आउट से मंत्री तक…सांसद चिराग पासवान को मिलती है इतनी सैलरी

Chirag Paswan Salary: चिराग पासवान, बिहार की राजनीति के यंग आइकन हैं, जो अपने लुक्स, दमदार भाषणों और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए जाने जाते हैं. आज हम जानेंगे कि इतनी लोकप्रियता के बीच उन्हें सांसद के रूप में कितनी सैलरी मिलती है.

Chirag Paswan Salary: “युवाओं के दिलों की धड़कन और बिहार की राजनीति के उभरते सितारे, चिराग पासवान न सिर्फ अपने स्टाइलिश लुक्स बल्कि दमदार भाषणों के लिए भी जाने जाते हैं. उनकी फैन फॉलोइंग किसी फिल्मी सितारे से कम नहीं है – चाहे रैली हो या सोशल मीडिया, हर जगह चिराग का जलवा देखने को मिलता है. मंच पर जब वो माइक थामते हैं, तो उनके शब्दों में ऐसा आत्मविश्वास होता है कि लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. राजनीति में नई सोच और युवा ऊर्जा के प्रतीक बन चुके चिराग, अब सिर्फ रामविलास पासवान के बेटे नहीं, बल्कि हाजीपुर के सांसद के रूप में एक पहचान खुद की भी बना चुके हैं.” ऐसे में आज हम आपको बताएंगे चिराग पासवान की सैलरी.

कितनी है चिराग पासवान की सैलरी (Chirag Paswan Salary) ?

चिराग पासवान, जो लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और हाजीपुर से सांसद हैं, उन्हें भारत सरकार की ओर से एक सांसद के तौर पर तय वेतन और भत्ते मिलते हैं. वर्तमान में एक सांसद की बेसिक सैलरी 1,24,000 प्रति माह है. इसके अलावा उन्हें ₹70,000 तक के विभिन्न भत्ते जैसे संसदीय भत्ता, यात्रा भत्ता और क्षेत्रीय कार्यों के लिए सुविधाएं भी मिलती हैं. कुल मिलाकर एक सांसद को हर महीने औसतन ₹2.5 लाख तक की सैलरी और सुविधाएं प्राप्त होती हैं. हालांकि, चिराग पासवान की असली ‘कमाई’ उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग, युवा वर्ग में लोकप्रियता और प्रभावशाली पब्लिक इमेज है, जो उन्हें राजनीति में बाकी नेताओं से अलग खड़ा करती है.

Also Read: Success Story: खूबसूरती और काबिलियत की मिसाल हैं IAS फराह हुसैन, जिनके परिवार में हैं 3 IAS, 1 IPS और 5 RAS अफसर

काॅलेज ड्राॅपआउट हैं चिराग पासवान (Chirag Paswan Education)

चिराग पासवान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में तीसरे सेमेस्टर के कॉलेज ड्रॉपआउट हैं. कॉलेज छोड़ने के बाद, उन्होंने हिंदी फिल्म मिले ना मिले हम (2011) में अभिनय किया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चिराग ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई NIOS (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कुलिंग से की है).

Also Read: Success Story: बिहार के एक ऐसे IPS की कहानी, जिनके पास CM नीतीश और DGP विनय कुमार से भी ज्यादा है संपत्ति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >