छत्तीसगढ़ SET के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

CG SET 2026 Registration: अगर आप कॉलेज या यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) ने छत्तीसगढ़ स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (CG SET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

CG SET 2026 Registration: छत्तीसगढ़ स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (CG SET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाना होगा. इच्छुक उम्मीदवार 23 जुलाई 2026 से 17 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.

CG SET 2026 क्या है?

CG SET परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है जो उच्च शिक्षण संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता हासिल करना चाहते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और अन्य जरूरी शर्तें जरूर देख लेनी चाहिए.

जरूरी तारीखें

कार्यक्रमतारीख
आवेदन शुरू23 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि17 अगस्त 2026
फीस जमा करने की आखिरी तारीख17 अगस्त 2026
आवेदन सुधार (Correction Window)18 से 20 अगस्त 2026
परीक्षा तिथि4 अक्टूबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि28 सितंबर 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

CG SET 2026 के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना जरूरी है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं.

यह परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, कॉमर्स, लॉ, संस्कृत, मनोविज्ञान, योग, प्रबंधन, पत्रकारिता, फाइन आर्ट्स, संगीत, नृत्य, थिएटर समेत कई विषयों के लिए आयोजित होगी.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर CG SET 2026 Online Form के लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें: पीछे छूट गया NEET पेपर लीक! जंतर मंतर पर हावी हुई राजनीति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >