31 हजार से ज्यादा स्कूल, लाखों छात्र... फिर भी CBSE में 44% पद खाली, रिपोर्ट से बढ़ी चिंता

CBSE Staff Scarcity: पार्लियामेंट्री कमिटी की रिपोर्ट में CBSE और NCERT में कर्मचारियों की भारी कमी सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार NCERT में 56% से अधिक और CBSE में 44% पद खाली हैं. जानें रिपोर्ट की प्रमुख बातें, खाली पदों का डिटेल और शिक्षा व्यवस्था पर इसके संभावित प्रभाव.

CBSE Staff Scarcity: पार्लियामेंट्री कमिटी ने नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) और सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) में स्टाफ की भारी कमी की ओर इशारा किया है. कमिटी ने बताया कि NCERT में मंजूर पदों में से 56% से ज्यादा और CBSE में 44% पद खाली पड़े हैं. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.

Concern Raise: कहां उठा यह मुद्दा?

यह मुद्दा एस्टिमेट्स कमिटी (2026-27)' की 10वीं रिपोर्ट (18वीं लोकसभा) में उठाई गई थीं. यह रिपोर्ट 'देश में सस्ती और अच्छी क्वालिटी की शिक्षा देने के लिए बजट और पॉलिसी से जुड़े पहलुओं, जिसमें सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की समीक्षा भी शामिल है' पर आधारित थी. इसे बुधवार, 12 अगस्त को लोकसभा में पेश किया गया था.

मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन ने पैनल को बताया था कि NCERT ने 'फाउंडेशनल स्टेज के लिए नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCFFS)' और 'स्कूल शिक्षा के लिए नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCFSE)' तैयार किया है और इन फ्रेमवर्क के आधार पर सिलेबस और पाठ्यपुस्तकें बनाना शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें: CBSE 12वीं कम्पार्टमेंट छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम 29 जुलाई से, बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन

Staff Shortage: स्टाफ की है कमी

अभी भी NCERT में स्टाफ की भारी कमी है. अक्टूबर 2025 तक, काउंसिल में मंजूर 2,844 पदों के मुकाबले 1,248 कर्मचारी थे, जिससे 1,596 पद खाली रह गए. खाली पदों में से 145 एकेडमिक पद, 131 स्कूल टीचिंग पद, 916 मिनिस्ट्रियल पद और 404 सहायक पद थे. कमिटी ने मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन से NCERT में खाली पड़े विभिन्न पदों को भरने के लिए कोशिश करने का आग्रह किया है.

ये भी पढ़ें: CBSE का बड़ा फैसला: 10वीं पास करने के लिए तीसरी भाषा में पास होना होगा अनिवार्य

School Data: जानिए इसके बारे में

कमिटी ने इस बात पर भी जोर दिया कि CBSE से जुड़े स्कूलों की संख्या 1992-93 में 3,787 से बढ़कर 2024-25 (8 अक्टूबर, 2025 तक) में 31,234 हो गई है. जानकारी के अनुसार 2025 में कक्षा 12 में छात्रों की संख्या 1.70 मिलियन से ज्यादा और कक्षा 10 में 2.38 मिलियन से ज्यादा हो गई.

ये भी पढ़ें: CBSE का बड़ा बदलाव: पहले मिलेगी जांची हुई उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी, फिर होगा वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >