CBSE का अलर्ट, कहा- जल्द जमा करें रजिस्ट्रेशन डिटेल, बचे हैं सिर्फ 3 दिन

CBSE New Notice: CBSE ने शैक्षणिक वर्ष 2025 2026 के लिए कक्षा 9 और कक्षा 11 के रजिस्ट्रेशन के संबंध में सभी जानकारी स्कूलों को जमा करने के लिए रिमाइंडर जारी किया है. स्कूलों के पास रजिस्ट्रेशन की लिस्ट जमा करने के लिए 3 दिन बचे हैं. देखें CBSE ने नोटिस में क्या लिखा है.

CBSE New Notice: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 के लिए कक्षा 9 और कक्षा 11 के रजिस्ट्रेशन के संबंध में सभी जानकारी स्कूलों को जमा करने के लिए रिमाइंडर जारी किया है. जारी रिमाइंडर नोटिस के तहत सभी स्कूलों के प्रिसिंपल को आदेश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द 9वीं और 11वीं के सभी छात्रों के रजिस्ट्रेशन की लिस्ट जमा करें. 

CBSE Notice: क्या लिखा है सीबीएसई नोटिस में? 

CBSE ने नोटिस में कहा, “ आप जानते हैं कि कक्षा 9वीं और 11वीं कक्षा 2025-2026 के लिए कैंडिडेट्स के रजिस्ट्रेशन डेटा जमा करने की अंतिम तारीख सामान्य शुल्क के साथ 16.10.2025 है, जिसका अर्थ है कि कक्षा 9वीं-1वीं, 2025-2026 के लिए अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन डेटा जमा करने के लिए आज (14 अक्टूबर 2025) से केवल 03 दिन बचे हैं.” 

स्कूलों के पास 3 दिन बचे हैं 

रजिस्ट्रेशन डेटा जमा करने के संबंध में सभी स्कूलों को ये चौथा रिमाइंडर जारी किया गया है. समय सीमा नजदीक आने के साथ, स्कूलों के पास अब प्रक्रिया पूरी करने के लिए केवल तीन दिन बचे हैं. 

  • स्कूलों को फॉलो करना होगा दिशा-निर्देश 
  • छात्रों द्वारा चुने गए सही विषय की जानकारी दें 
  • छात्रों की जो लिस्ट शेयर की जा रही है उसकी जांच कर लें 
  • सुनिश्चित करें कि सभी उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन डेटा पूरा और वेरिफाइड हो 

CBSE Alert: बोर्ड ने किया अलर्ट 

CBSE बोर्ड ने सभी स्कूलों को अलर्ट किया है. बोर्ड ने कहा कि सभी स्कूल जानकारी सही-सही जमा करें नहीं तो भविष्य में स्कूल या स्टूडेंट्स के लिए समस्या हो सकती है. बोर्ड ने सभी डेटा के सही होने पर विशेष जोर दिया है. 

यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड के स्टूडेंट को एक और मौका, अब 22 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >