CBSE Important Notice: फर्जीवाड़े का खेल बर्बाद कर देगा करियर, छात्रों को दी चेतावनी

CBSE Important Notice: सीबीएसई ने नोटिस जारी कर छात्रों को फेक खबरों से बचने की सलाह दी है. छात्रों को कहा कि मार्कशीट और डॉक्यूमेंट्स के लिए किसी फेक वेबसाइट पर भरोसा न करें. केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी हासिल करें.

CBSE Important Notice: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों और अभिभावकों को एक बड़ी चेतावनी दी है. सीबीएसई ने नोटिस जारी कर कहा है कि हाल ही में कुछ अनधिकृत और फर्जी प्लेटफॉर्म छात्रों और अभिभावकों को गुमराह कर रहे हैं. सीबीएसई ने कहा कि इन फर्जी प्लेटफॉर्म से दूर रहे हैं और किसी प्रकार की सूचना के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें. 

CBSE Important Notice: झूठी जानकारी से बचें

दरअसल, कुछ फर्जी प्लेटफॉर्म नकली मार्कशीट, फर्जी सर्टिफिकेट और रिकॉर्ड सुधार से झूठ जानकारी फैला रहे हैं. इन वेबसाइट और प्लेटफॉर्म के बहकावे में आकर बहुत से छात्र का करियर बर्बाद हो सकता है. साथ ही इससे उन्हें और उनके अभिभावक को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. 

CBSE Official Website: आधिकारिक वेबसाइट पर करें भरोसा 

सीबीएसई ने जोर देकर कहा कि छात्र और अभिभावक केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट (CBSE Official Website) पर भरोसा करें. वे आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से जानकारी हासिल करें. फर्जी वेबसाइट के झांस में न आएं. 

CBSE Important Notice: क्या है पूरा मामला?

बीते कुछ समय से ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां छात्रों को डुप्लीकेट मार्कशीट या प्रमाणपत्र दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही है. कुछ लोग ये दावा कर रहे हैं कि वे बोर्ड से जुड़े हैं तो शॉर्टकट तरीके से डॉक्यूमेंट्स दिला सकते हैं जबकि सीबीएसई ऐसा कोई एजेंट नहीं रखता. 

इन बातों का रखें विशेष ध्यान 

  • जानकारी हमेशा सिर्फ सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें
  • किसी संदिग्ध वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें
  • यदि कोई व्यक्ति खुद को सीबीएसई का प्रतिनिधि बताता है, तो उसकी पहचान आधिकारिक स्रोतों से सत्यापित करना न भूलें
  • केवल बोर्ड द्वारा जारी प्रेस रिलीज और नोटिफिकेशन को ही सही और विश्वसनीय मानें

यह भी पढ़ें- अब टॉपर बनने से कोई नहीं रोक सकता, CBSE ने जारी किया सैंपल पेपर

यह भी पढ़ें- CBSE New Changes: सीबीएसई का नया फरमान, 3 विषय से अधिक में हुए फेल, नहीं मिलेगा दूसरा मौका 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >