CBSE Exam 2026 Notice: सीबीएसई का बड़ा ऐलान, अब साल में 2 बार होगी 10वीं की परीक्षा, फाइनल शेड्यूल जारी

CBSE Exam 2026 Notice: सीबीएसई (CBSE) ने 2026 से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है. अब छात्रों को साल में दो बार परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा. पहली परीक्षा मुख्य परीक्षा होगी जो फरवरी-मार्च में आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी परीक्षा मई में सुधार परीक्षा के रूप में होगी. इस निर्णय का उद्देश्य छात्रों पर परीक्षा के दबाव को कम करना और उन्हें आत्म-मूल्यांकन का बेहतर मौका देना है.

CBSE Exam 2026 Notice: सीबीएसई 2026 से 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित करेगा. अब छात्रों को साल में दो बार परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा. पहली परीक्षा मुख्य परीक्षा होगी जो फरवरी-मार्च में आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी परीक्षा मई में सुधार परीक्षा के रूप में होगी. इस निर्णय का उद्देश्य छात्रों पर परीक्षा के दबाव को कम करना और उन्हें आत्म-मूल्यांकन का बेहतर मौका देना है.

CBSE Exam 2026 Notice: क्या है नियम?

CBSE बोर्ड की दो बार परीक्षा कराने की सुविधा वैकल्पिक तौर पर होगी. जरूरी नहीं छात्र दोनों बार बोर्ड परीक्षा में हिस्सा ले, पहली मुख्य परीक्षा होगी. छात्र दूसरी परीक्षा सुधार के लिए दे सकेंगे.

यह व्यवस्था खासतौर पर उन छात्रों के लिए फायदेमंद होगी जो पहली बार में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं होते. उन्हें अब पूरे एक साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि कुछ महीनों के भीतर ही अपनी तैयारी को सुधारने और दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा.

NEP 2020 के तहत बदलाव

यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत किया गया है. नीति का मूल उद्देश्य शिक्षा को अधिक लचीला, समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाना है. दो बार परीक्षा कराने का फैसला छात्रों के मानसिक तनाव को कम करेगा और उन्हें सीखने की प्रक्रिया में सुधार लाने का समय देगा.

CBSE की यह पहल विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है. परीक्षा प्रणाली में लचीलापन लाकर न केवल तनाव को कम किया जा सकेगा, बल्कि छात्रों को अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का भी एक उचित मौका मिलेगा. यह बदलाव एक सकारात्मक दिशा में बड़ा कदम है जो भविष्य में अन्य बोर्डों के लिए भी एक आदर्श बन सकता है.

SSC JHT Bharti 2025: एसएससी हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा आवेदन का कल है आखिरी मौका, मंत्रालय में मिलेगी नौकरी 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >