CBSE Class 12 Re evaluation 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं की आंसर कॉपियों की री-चेकिंग पोस्ट रिजल्ट पोर्टल 1 जून 2026 से शुरू किया जाएगा. पहले यह प्रक्रिया 29 मई से शुरू होने वाली थी, लेकिन टेक्निकल कारणों से डेट में बदलाव किया गया है.
CBSE के अनुसार पोर्टल को और बेहतर रूप से मजबूत बनाया जा रहा है ताकि बड़ी संख्या में आने वाले आवेदनों को आसानी से संभाला जा सके. बोर्ड का कहना है कि छात्रों को पारदर्शी और परेशानी मुक्त प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए यह फैसला लिया गया है.
कौन कर सकता है आवेदन?
वे छात्र जिन्होंने पहले अपनी मूल्यांकित आंसर कॉपी (Scanned Copy of Answer Sheet) प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था, वे अब आंसर कॉपी में किसी गलती की जांच, अंकों के सत्यापन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे.
कैसे करें आवेदन?
- CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
- Post Result Activities Portal खोलें.
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से लॉगिन करें.
- Verification या Re-evaluation ऑप्शन चुनें.
- संबंधित विषय का चयन करें.
- निर्धारित शुल्क जमा करें.
- आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.
छात्रों के लिए हेल्पलाइन सुविधा
CBSE ने छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन और ईमेल सपोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई है. यदि किसी छात्र को आवेदन प्रक्रिया के दौरान टेक्निकल समस्या आती है तो वह बोर्ड की सहायता सेवाओं का उपयोग कर सकता है.
क्यों चर्चा में है री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया?
इस वर्ष CBSE ने आंसर कॉपी के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली लागू की है. रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्रों ने मूल्यांकन को लेकर सवाल उठाए थे. इसी वजह से री-इवैल्यूएशन और सत्यापन प्रक्रिया को लेकर छात्रों में काफी रुचि देखी जा रही है.
यह भी पढ़ें- CBSE बोर्ड का बड़ा फैसला: अब सीधे DigiLocker पर मिलेगी आंसरशीट की स्कैन कॉपी
