CBSE Board 10th 12th Result 2025 LIVE Updates: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र जल्द ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट- cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर होगी. इसके अलावा छात्र Digilocker पर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
CBSE Board 10th 12th Result 2025 LIVE Updates: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द, यहां करें चेक
CBSE Board 10th 12th Result 2025 LIVE Updates: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं.

CBSE Board 10th 12th Result 2025
CBSE Board 10th Result 2025 LIVE: इन स्टेप्स से करें चेक
इसके लिए CBSE बोर्ड की वेबसाइट- cbseresults.nic.in पर जाएं.
यहां 10वीं एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना रोल नंबर यहां एंटर करें.
इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीन का प्रिंट अवश्य लें.
CBSE Board Result 2025 Date:42 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा
CBSE 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में कुल 42,00,237 छात्रों ने हिस्सा लिया था. इनमें से 10वीं कक्षा के 24,12,072 छात्र और 12वीं कक्षा के 17,88,165 छात्र शामिल थे. परीक्षा पूरी हो चुकी है और बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं.
बता दें कि बिहार बोर्ड, यूपी बोर्ड और CISCE द्वारा ICSE व ISC बोर्ड के नतीजे पहले ही जारी किए जा चुके हैं. इसके अलावा कई राज्यों ने भी या तो अपना रिजल्ट जारी कर दिया है या फिर तारीख घोषित कर दी है. इसी वजह से CBSE रिजल्ट को लेकर छात्रों में उत्सुकता और अफवाहें दोनों बढ़ गई हैं.
CBSE Board Result 2025 Date: इन वेबसाइट्स पर मिलेगा CBSE Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट
cbse.nic.in
cbse.gov.in
cbseresults.gov.in
cbse.gov.in results
CBSE Board Result 2025 Date: आने वाली है सीबीएसई रिजल्ट की डेट
सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट के तारीख की घोषणा बोर्ड की ओर से ट्विटर पर किया जाएगा. इसके लिए छात्र ट्विटर हैंडल @cbseindia29 पर नजर रखें.
CBSE Board Result 2025 LIVE Update: सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट डेट आज
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइटों – cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर रिजल्ट जारी करेगा. रिजल्ट की डेट आज घोषित हो सकती है.
CBSE Board Result 2025 LIVE Update:आज आ सकती है सीबीएसई रिजल्ट की डेट
आईसीएसई और आईएससी बोर्ड रिजल्ट के बाद अब CBSE Board का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. सीबीएसई बोर्ड आज रिजल्ट की तारीख जारी कर सकता है.