Investigative Journalism: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर हुए प्रोटेस्ट में CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास के नाम की भी खूब चर्चा हुई. पॉलिटिकल फेस बनने या पार्टी से जुड़ने से पहले से वे पत्रकार हैं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल पर मिली जानकारी के अनुसार, वे खोजी पत्रकार (Investigative Journalist) हैं. आइए, जानते हैं ये प्रोफेशन क्या है और कैसे खोजी पत्रकार बनते हैं.
Saurav Das Education: सौरव दास ने कहां से की है पढ़ाई?
सौरव की लिंक्डइन प्रोफाइल से मिली जानकारी के अनुसार, सौरव दिल्ली के निवासी हैं. उनका पेश पत्रकारिता है. वे स्वतंत्र खोजी पत्रकार और एक एक्टिविस्ट हैं. उन्होंने NDTV, द कारवां पत्रिका के साथ काम किया है. सौरव ने Amity University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
क्या है इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म?
खोजी पत्रकारिता, पत्रकारिता का ऐसा फॉर्म है, जिसमें पत्रकार किसी छिपे हुए सच, भ्रष्टाचार, अपराध की गहराई से छानबीन करता है. इसमें सालों तक प्रूफ और फैक्ट्स जुटाने के बाद कोई रिपोर्ट पब्लिश की जाती है.
कैसे बनें इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट?
इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट बनने के लिए आपको 12वीं के बाद पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री लेनी होगी. कई जगहों पर मास कम्युनिकेशन का कोर्स ऑफर किया जाता है. डिग्री के साथ ही आपको खूब-खूब पढ़ने लिखने की आदत डालनी होगी. पॉलिटिकल और प्रेजेंट में हो रही हर घटना पर नजर बनाए रखना होगा. इसके साथ ही RTI और डेटा रिसर्च करने की कला सिखनी होगी.
मास कम्युनिकेशन के लिए क्या योग्यता चाहिए?
किसी भी स्ट्रीम वाले स्टूडेंट्स मास कम्युनिकेशन का कोर्स कर सकते हैं. मास कम्युनिकेशन का कोर्स करने के लिए 12वीं पास (किसी भी स्ट्रीम में 45%-50% अंकों के साथ) होना जरूरी है. आप किसी BA कोर्स के बाद डिप्लोमा डिग्री भी हासिल कर सकते हैं.
भारत में कहां से करें मास कम्युनिकेशन का कोर्स?
भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC नई दिल्ली), जामिया मिल्लिया इस्लामिया (AJK MCRC नई दिल्ली), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU वाराणसी), दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जन संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल कर सकते हैं. ये देश की टॉप सरकारी यूनिवर्सिटी में शामिल हैं.
इसके अलावा कई स्टेट यूनिवर्सिटी भी हैं जो मास कम्युनिकेशन का कोर्स ऑफर करती है जैसे कि बिहार में पटना यूनिवर्सिटी, राजस्थान में हरिदेव जोशी विश्वविद्यालय, यूपी में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी आदि. वहीं आप प्राइवेट यूनिवर्सिटी जैसे कि Xavier’s, Amity University से भी ये कोर्स कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: TV, YouTube, OTT में बनाना है करियर, ग्रेजुएशन के बाद करें इस कोर्स में PG डिप्लोमा
